हल्द्वानी में गरजे कांग्रेसी

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी में निकली कांग्रेस की जन आक्रोश रैली
कांग्रेस ने अपने पूर्व निर्धारित ऐलान के तहत विभिन्न मोर्चो पर भाजपा सरकार को असफल करार देते हुए आज जन आक्रोश रैली का आयोजन किया जन आक्रोश रैली हल्द्वानी के एम बी इंटर कॉलेज से शुरू होकर जिला अधिकारी कार्यालय तक पहुंची इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता महंगाई भ्रष्टाचार बढ़ते अपराध तथा पूर्व में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में प्रस्तावित विकास योजना के अब तक न होने के खिलाफ जोरदार नारेबाजी लगा रहे थे कांग्रेस पार्टी का कहना था कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है महंगाई बड़ी है बेरोजगारी का ग्राफ दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है कांग्रेस शासन काल में स्वीकृत विकास योजनाएं धरातल पर नहीं उतर पाई है महिलाओं के साथ अपराधिक घटनाओं में बढ़ोत्तरी हुई है बावजूद इसके सरकार इस पर नियंत्रण लगा पाने में पूरी तरह असफल हुई है इस दौरान मुख्य रूप से नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा विधायक सुमित हृदयेश संजीव आर्य कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता तथा अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की ऑब्जर्वर बीना जोशी पूर्व मंत्री हरिश्चंद्र दुर्गापाल वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह खनवाल हेमवती नंदन दुर्गापाल पुष्कर सिंह दानू प्रदीप सिंह बथ्याल कुंदन सिंह मेहता समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस व फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे इधर कांग्रेस जन आक्रोश रैली में उमड़ी भीड़ को देखकर पार्टी नेताओं के चेहरे खिले दिखाई दिए

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad