किच्छा नगर पालिका चुनाव में जक्कू निभा सकते हैं अहम भूमिका
किच्छा नगर पालिका चुनाव बेहद दिलचस्प हो चुका है एक और भाजपा अपने मजबूत संगठन के दम पर पार्टी प्रत्याशी संदीप अरोड़ा की जीत की राह आसान करने में लगी है वहीं कांग्रेस के कद्दावर नेता विधायक तिलक राज बेहड़ समेत पूरी कांग्रेस ने पार्टी प्रत्याशी राजेश प्रताप सिंह की जीत को सुनिश्चित करने के लिए ताकत झोंक दी है दोनों ही पार्टियों के समर्थक अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत के प्रति आश्वस्त हैं लेकिन इन सब के बीच निर्दलीय प्रत्याशी अब्दुल रशीद जक्कू किसी भी प्रत्याशी की हार अथवा जीत का कारण बन सकते हैं दोनों ही पार्टी के समर्थक जक्कू को लेकर चुनावी गणित बिठा रहे हैं कि ऊंट आखिरकार किस करवट बैठेगा किच्छा नगर पालिका चुनाव पूरे चरम पर है और कल मतदान होगा 24 सितंबर को चुनाव परिणाम आ जाएगा कि इस महा मुकाबले में कौन बाजी मारता है हालांकि अधिकांश लोग उसको बेहड़ बनाम शुक्ला के रूप में भी जोड़ रहे हैं जो भी हो नगर पालिका सीट किच्छा कांग्रेस एवं भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन चुकी है क्योंकि आगामी विधानसभा चुनाव में काफी कुछ विधानसभा का माहौल इस चुनाव परिणाम पर भी निर्भर कर सकता है
समाजसेवी विशाल वर्मा ने दिखाया विधायक को विकास का आईना
जीएम रेलवे का तूफानी निरीक्षण
भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी ने दिया राजस्व गांव आंदोलन को समर्थन