लालकुआं नगर के प्रतिष्ठित युवा व्यवसायी का नाम मतदाता सूची से हटाए जाने की साजिश का पर्दाफाश, गलत तथ्य देने पर होगा मानहानि का मुकदमा
मतदाता सूची से कांग्रेस नेता तथा लाल कुआं शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी के नाम हटाने की साजिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है इस मामले में नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी युवा कांग्रेस नेता तथा पूर्व सभासद नगर पंचायत लाल कुआं ने भ्रामक तथ्य देकर निर्वाचन आयोग को गुमराह करने वाले व्यक्ति के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज करने का ऐलान किया है लाल कुआं नगर के युवा व्यवसाई दीपक बत्रा शहर के प्रतिष्ठित परिवार से जुड़े हैं दीपक बतरा का पूरा परिवार सामाजिक सरोकारों से जुड़ा हुआ है और वह खुद भी नगर पंचायत के पूर्व सभासद होने के साथ-साथ युवक कांग्रेस के नेता हैं इसके अलावा वह हीरो मोटर्स प्रतिष्ठान के एजेंसी संचालक भी हैं दीपक बत्रा का मतदाता सूची में से नाम हटाए जाने का आवेदन प्रस्तुत किया गया जिसको लेकर के शहर में जबरदस्त चर्चाओं का बाजार गर्म है

लोगों का कहना है कि नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी के खिलाफ इस प्रकार की साजिश रचने और निर्वाचन आयोग को गुमराह करना, संबंधित प्रशासन को गुमराह करना अक्षम्य अपराध है दीपक बतरा ने कहा कि शिकायतकर्ता कौशल किशोर पांडे द्वारा ऐसा कृत्य कर उनकी सामाजिक छवि को धूमिल किए जाने का प्रयास किया गया इसके अलावा वह व्यवसायी हैं लिहाजा उनका बैंक से लेनदेन का कारोबार होता है इससे उनके साख पर बट्टा लग रहा है बैंक में भी उनकी छवि इससे खराब होगी दीपक बत्रा कहा कि उन्होंने विधिक राय विद्वान अधिवक्ता के माध्यम से ले ली है और वह कौशल किशोर पांडे के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे ताकि भविष्य में कोई भी भ्रामक जानकारी देकर किसी के नाम को हटाने की साजिश ना रख सके
तीन दिवसीय श्री कृष्ण जन्म महोत्सव 3 सितंबर से