जीवन उप्रेती ने किया बिंदुखत्ता में गढ़ कुमो महोत्सव का शुभारंभ
भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव, पूर्व अपर सचिव, लोकायुक्त उत्तराखंड एवं अध्यक्ष,पर्वतीय महासभा
जीवन चंद्र उप्रेती ने बतौर मुख्य अतिथि दीप प्रज्वलन कर बिंदुखत्ता में गढ़ कुमू महोत्सव का शुभारंभ किया। जीवन पांडेय ,संयोजक कार्यक्रम ,द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया।श्री उप्रेती ने अपने संबोधन में गढ़ कुमाऊं महोत्सव टीम का आभार जताते हुए उनके बृहद स्तर के किए जा रहे इस सांस्कृतिक कार्य की सराहना की और देव भूमि की संस्कृति को संजोए रखने के इस प्रयास हेतु सफलता की कामना के साथ साधु बाद दिया।
इस अवसर पर रमेश उप्रेती आचार्य ने सरस्वती बंदना
करते हुए कार्यक्रम की सफलता की कामना की। रमेश पलडिया ,कर्नल राजीव रावत,देहरादून ने भी संबोधन किया। बसंत पांडे जी ने कुमाऊंनी भाषा में कार्यक्रम का कुशल संचालन किया।श्री जीवन पांडेय जी द्वारा सबका आभार प्रकट कर सभी विंदुखत्ता वासियों से त्रिदिवसीय कार्यक्रम सफल बनाने का अनुरोध किया।


रेलवे ने पेंशनर्स को जारी किए डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र
हल्दूचौड़ में पंखुड़ियां महोत्सव 16 का आयोजन कल से