गांधी शास्त्री जयंती पर किया भावपूर्ण स्मरण
लाल कुआं विधानसभा अंतर्गत गांधी शास्त्री जयंती धूमधाम से मनाई गई इस अवसर पर गांधी शास्त्री के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा उनके बताए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया लाल कुआं बिंदुखत्ता के जनता इंटर कॉलेज में गांधी शास्त्री जयंती का शुभारंभ पूर्व अपर सचिव जीवन चंद्र उप्रेती विद्यालय के प्रबंधक सुंदर सिंह खनका तथा प्रधानाचार्य हरीश सिंह दानू ने दीप प्रज्वलित संयुक्त रूप से किया यहां पूर्व अपर सचिव लोकायुक्त उत्तराखंड जीवन चंद्र उप्रेती द्वारा झंडारोहण किया गया उन्होंने कहा कि आज का दिन उन दो महान विभूतियों को याद करने का दिन है जिन्होंने अपना सर्वस्व जीवन देश की आन बान और शान की हिफाजत में न्योछावर कर दिया उन्होंने कहा कि राषष्टपिता महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री के बतलाए गए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक सुंदर सिंह खनका प्रधानाचार्य हरीश दानू समाज सेवी राजेंद्र सिंह चौहान गोपाल सिंह गडिया दमयंती नैनवाल गीता दानू दीपा कार्की आशा फर्स्वाण किरन पनेरी विमला गोस्वामी सोमलता मनीषा चौहान समेत अनेकों मौजूद रहे विद्यालय के बच्चों ने सुंदर कविता पाठ एवं भाषण का बहुत ही सराहनीय प्रस्तुतीकरण किया
रेलवे ने चलाया काठगोदाम में स्वच्छता ही सेवा अभियान