राजस्व गांव को लेकर क्रमिक अनशन पर बैठे पिता-पुत्र , रफ्तार पकड़ता इंडिया गठबंधन का आंदोलन
बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर आज पिता पुत्र दोनों क्रमिक अनशन पर बैठे इसके साथ क्रमिक अनशन आज छठवें दिन भी जारी रहा आज कुल पांच लोग क्रमिक अनशन पर डटे हुए हैं उल्लेखनीय है कि कांग्रेस नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन का 2 अक्टूबर से शहीद स्मारक के निकट बिंदुखत्ता राजस्व गांव को लेकर क्रमिक अनशन जारी है इंडिया ब्लॉक के नेतृत्व में किये जा रहे क्रमिक अनशन को क्षेत्र वासियों का जबरदस्त समर्थन प्राप्त हो रहा है क्षेत्र वासियों का हौसला इस कदर बड़ा हुआ है कि आज क्रमिक अनशन में रावत नगर प्रथम निवासी मोहन चंद्र मेलकानी एवं उनके पुत्र रोहित मेलकानी एक साथ क्रमिक अनशन पर बैठे उनके साथ देवकीनंदन पाठक गोविंद सिंह चौहान तथा पुष्कर दुबड़िया भी अनशन पर बैठे हैं इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुंदन सिंह मेहता प्रदीप सिंह बथ्याल प्रकाश आर्य प्रकाश चंद्र कापड़ी गुरदयाल मेहरा भुवन जोशी किशन सिंह बघरी गिरधर बम राजपाल रमेश कुमार हरीश भट्ट मीना कपिल बीना जोशी समेत अनेकों लोग शामिल रहे


लालकुआं आंगनवाड़ी केंद्र में सेवा संकल्प के तहत 214 हुए लाभान्वित
शहीद स्मारक के निकट इंडिया गठबंधन का क्रमिक अनशन जारी