राजस्व गांव की मांग को लेकर वन अधिकार संगठन का धरना शुरू
बिंदुखत्ता राजस्व गांव की अधिसूचना शीघ्र जारी करने की मांग को लेकर वनाधिकार संगठन के नेतृत्व में ग्रामीणों का पूर्व घोषणा के तहत तहसील परिसर में धरना शुरू हो गया धरने में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एकत्रित हैं उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व वनाधिकार संगठन के नेतृत्व में करीब 20000 लोगों ने जबरदस्त रैली निकाली थी 27 सितंबर को कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा मौके पर पहुंचे और उन्होंने उचित पहल किए जाने का आश्वासन दिया इधर वनाधिकार संगठन के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने दो टूक ऐलान किया था कि 4 अक्टूबर तक यदि अधिसूचना जारी नहीं हुई तो 5 अक्टूबर से तहसील के समक्ष धरना शुरू कर दिया जाएगा। वन अधिकार संगठन पूर्व सैनिक संगठन राज्य आंदोलनकारी संगठन के संयुक्त नेतृत्व में उपस्थित क्षेत्र वासियों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने एक स्वर से कहा कि राजस्व गांव से कम कुछ भी मंजूर नहीं है वनाधिकार कानून के तहत जल्द से जल्द अधिसूचना जारी की जाए यहां मुख्य रूप से वनाधिकार संगठन के अध्यक्ष उमेश भट्ट अर्जुन नाथ गोस्वामी भरत नेगी प्रकाश उत्तराखंडी विक्की पाठक राजेंद्र सिंह बिष्ट, श्याम सिंह रावत जीवन चंद्र उप्रेती रज्जी बिष्ट इंदर सिंह पनेरी संध्या डालाकोटी मोहनी मेहता समेत अनेकों लोग मौजूद रहे


बिंदुखत्ता राजस्व गांव को लेकर इंडिया गठबंधन का आन्दोलन जारी, क्रमिक अनशन पर बैठे छह आंदोलनकारी