रेलवे के पेंशनर्स के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र पर हुआ सेमिनार का आयोजन
मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय इज्जतनगर पर डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र स्पेशल कैम्पियन 5.0 सेमिनार आयोजित
बरेली 18 नवम्बर, 2026। भारत सरकार के पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग द्वारा 01 से 30 नवम्बर, 2026 तक संचालित अभियान के अन्तर्गत आज पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल की मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा की अध्यक्षता में तथा अपर मण्डल रेल प्रबंध श्री मनोज कुमार की उपस्थिति में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय स्थित सभागार में ‘प्रोमोशन ऑफ फेस ऑथेंटिकेशन टेक्नोलॉजी‘ थीम पर आधारित पेंशन भोगियों की जागरुकता हेतु ‘डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र स्पेशल कैम्पियन 5.0’ सेमिनार का आयोजन किया गया।
सेमिनार के आरम्भ में वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक डॉ0 राकेश कुमार भारती द्वारा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र स्पेशल कैम्पियन 5.0 के अन्तर्गत पंजाब नेशनल बैंक के सर्किल हैड बरेली व अन्य बैंक एवं लेखा अधिकारियों के साथ पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों एवं पेंशनरों को ऑनलाइन डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (क्पहपजंस स्पमि ब्मतजपपिबंजम) जारी करने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी एवं प्रशिक्षण प्रदान किया गया। साथ ही, डिजिटल माध्यम से जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की सुविधा, प्रक्रिया एवं उसके लाभों के बारे में भी जागरूक किया गया।
अभियान का मुख्य उद्देश्य रेलवे पेंशनभोगियों को डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र की सुविधा के प्रति जागरूक करना तथा फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक के माध्यम से जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की प्रक्रिया को सरल, सहज एवं सुविधाजनक बनाना है। इस आधुनिक तकनीक के उपयोग से पेंशनभोगी अपने स्मार्टफोन के माध्यम से घर बैठे ही डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं, जिससे उन्हें बैंकों अथवा कार्यालयों में व्यक्तिगत रूप से जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं बैंक प्रतिनिधियों द्वारा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र की उपयोगिता, इसके निर्माण की प्रक्रिया तथा फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक के लाभों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इसके उपरान्त उन्होनें सैलरी पैकेज एकाउन्ट, साइबर सुरक्षा जागरुकता के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की।
मण्डल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा ने अपने सम्बोधन में कहा की डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र की सुविधा से पेंशनभोगी घर बैठे अथवा शिविरों के माध्यम से ऑनलाइन अपना जीवन प्रमाण पत्र बना सकते हैं। साथ ही उन्होंने बैंकों द्वारा प्रदान किए जा रहे रेलवे सैलरी पैकेज के अन्तर्गत अधिक से अधिक कर्मचारियों को लाभान्वित करने तथा अन्य सुविधाएॅ प्रदान करने पर भी जोर दिया।
इस अवसर पर समस्त शाखाधिकारी एवं सेवानिवृत कर्मचारी उपस्थित थे।
जनसंपर्क अधिकारी
पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर


दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मिले महात्मा सत्यबोधानंद सद्भावना सम्मेलन का दिया निमंत्रण