Advertisement

रेलवे ने रामनगर में किया शिकायत निवारण शिविर का आयोजन

ख़बर शेयर करें

रामनगर रेलवे स्टेशन पर उम्मीद कार्ड एवं HRMS शिकायत निवारण शिविर आयोजित

   बरेली, 18 नवम्बर 2026। पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मण्डल की मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री संदीप सिंह के नेतृत्व में रेल कर्मचारियों एवं पेंशनभोगियों की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज रामनगर रेलवे स्टेशन पर उम्मीद कार्ड एवं मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (HRMS) के अंतर्गत शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया।
   शिविर के दौरान रेल कर्मचारियों एवं पेंशनभोगियों की विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा शिकायतों के समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही की गई तथा पात्र लाभार्थियों को उपलब्ध सुविधाओं एवं प्रक्रियाओं के संबंध में जानकारी भी प्रदान की गई। शिविर में कुल 14 परिवाद प्राप्त हुए, जिनमें सभी परिवादों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
    इज्जतनगर मंडल में इस प्रकार के शिकायत निवारण शिविरों का उद्देश्य रेल कर्मचारियों एवं पेंशनभोगियों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एक सुलभ मंच उपलब्ध कराना, उनकी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करना तथा प्रशासन एवं कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है।

जनसंपर्क अधिकारी
पूर्वाेत्तर रेलवे, इज्जतनगर