यहां रोड से 100 फिट नीचे गिरा खड़िया से भरा कैंटर चालकऔर परिचालक की जान बची
रानीखेत द्वाराहाट मार्ग पर रानीखेत से करीब 8 किलोमीटर दूर एक कैंटर के रोड से करीब 100 फिट नीचे गहरी खाई में गिर जाने से यातायात पूरी तरह अवरुद्ध है फिलहाल कैंटर को दो क्रेन की मदद से जैसे तैसे रोड तक लाया गया है लेकिन पूरी तरह से रोड पर अभी नहीं आ सका है दोनों तरफ जबरदस्त वाहनों की लाइन लगी है प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक खड़िया से भरा कैंटर द्वाराहाट से रानीखेत की ओर आ रहा था कि रानीखेत से 8 किलोमीटर पूर्व ब्रेक फेल हो जाने की वजह से वह ढलान पर असंतुलित हो गया

और करीब 100 फिट नीचे चला गया नीचे चीड़ के पेड़ पर रुकने से कैंटर में सवार ड्राइवर एवं हेल्पर दोनों की जान बच गई हालांकि उन्हें चोट आई है इस बीच केंटर को निकालने के प्रयास युद्ध स्तर पर जारी है दोनों और वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी है फिलहाल मौसम सही होने से काम युद्ध गति से जारी है
विश्व महिला दिवस पर महिला कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करेगा पूर्वोत्तर रेलवे इज्जत नगर मंडल
आस्था का केंद्र मां सूर्या देवी दरबार
भक्तों की अटूट आस्था का केंद्र है बिंदेश्वर महादेव मंदिर
7 मार्च को हल्द्वानी में होगा संकल्प सिद्धि सम्मान समारोह