बिंदुखत्ता राजस्व गांव की उम्मीद जगी
बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा देने की अधिसूचना शीघ्र जारी करने की मांग को लेकर पिछले तीन दिन से क्रमिक अनशन एवं आज वनाधिकार समिति द्वारा आयोजित जनसभा में प्रभागीय वनाधिकारी तराई पूर्वी तथा अपर जिलाधिकारी नैनीताल ने पहुंचकर आंदोलनकारियों से वार्ता की तथा भरोसा दिलाया कि वह बिंदुखत्ता को एफ आर ए के तहत राजस्व गांव का दर्जा दिलाने में हर संभव सहयोग करेंगे दोनों अधिकारियों का वनाधिकार समिति ने यहां पहुंचने पर आभार व्यक्त किया तथा उनसे भविष्य में सकारात्मक सहयोग की भी अपेक्षा व्यक्त की वनाधिकार समिति पूर्व सैनिक संगठन राज्य आंदोलनकारी समेत बड़ी संख्या में मौजूद क्षेत्र वासियों ने बिंदुखत्ता के शहीद स्मारक के समीप आज जनसभा का आयोजन किया जिसमें सभी ने एक सिरे से बिंदुखत्ता को अविलंब राजस्व गांव का दर्जा देने की अधिसूचना जारी किए जाने की मांग की

तथा वनाधिकार समिति द्वारा विस्तार से अब तक की गई कार्रवाई से उपस्थित जनसमूह को अवगत कराया यहां मुख्य रूप से वन अधिकार संगठन के उमेश भट्ट अर्जुन नाथ गोस्वामी बसंत पांडे एडवोकेट बलवंत बिष्ट पूर्व मंत्री हरिश्चंद्र दुर्गापाल हरेंद्र सिंह बोरा प्रमोद कलोनी दीपक जोशी खिलाफ सिंह दानू जीवन उप्रेती राज्य आंदोलनकारी प्रकाश उत्तराखंडी ललित कांडपाल पूरन सिंह परिहार विक्की पाठक हेमवती नंदन दुर्गापाल शेखर जोशी भुवन जोशी एडवोकेट मोहन चंद्र कांडपाल तरुण जोशी महेश फुलारा गोविंद दानू संध्या डाला कोटी उर्मिला धामी बीना जोशी ममता बिष्ट दीपक जोशी गौरव जोशी समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे जनसभा का संचालन भरत नेगी ने किया
बिंदुखत्ता में बाबा नीब करोली इंटरप्राइजेज का शुभारंभ