पांच दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ

ख़बर शेयर करें

थल और बरसायत में समर कैम्प हुआ शुरू
बेरीनाग ।पीएमश्री हरिदत्त पंत इंटर कालेज थल में लर्न विथ फन के तहत 5 दिवसीय समर कैम्प का शुभारंभ हुआ.जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य कमल कन्याल,विशिष्ट अतिथियों में महिराज सिंह भैसोड़ा,अर्जुन सिंह रावत, अनिल सिंह कार्की,योगगुरु कौस्तुभानंद जोशी,हेमचंद उपाध्याय और विद्यालय के प्रधानाचार्य आशुतोष मिश्रा द्वारा किया गया। इस समर कैंप में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से छात्रों का सर्वांगीण विकास संपादित किया जाएगा.मुख्य अतिथि कमल कन्याल ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा गया कि समर कैंप बच्चों के व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है. कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा सभी प्रतिभागी छात्रों की सराहना की गयी तथा बच्चों से भविष्य में इसी उत्साह के साथ गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।इस मौके पर लालू राम राजन,भरत सिंह कालाकोटी, सुश्री रजनी,गौरव पंत,दीपाली, सीमा,नीमा आदि शिक्षक गणों ने भी सहयोग किया.कार्यक्रम का संचालन गौरव पंत के द्वारा किया गया. उधर बेरीनाग के राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बर्षायत में समर कैम्प शुरू हो गया है कैम्प का उद‌घाटन समाज सेवी दीवानी राम ने किया। कैम्प की अध्यक्षता अध्यक्ष श्रीमान शंकर सिंह भौरियाल ने की।
इस मौके पर प्रधानाध्यापक के एन पन्त ने बताया कि भारतीय कैम्प का उद्देश्य है कि बच्चों कैम्प का मुख्य में अपनी मातृ‌भाषा स्थानीय पहाडी व गढ़‌वाली भाषा साहेत भारतीय भाषाओं के प्रति सम्मान, -भाषा, कुमाऊंनी व गढ़वाली भाषाओं और अन्य भाषाओं अपनापन बढ़ाना है जिससे
बच्चों में स्थानीय कला , संगीत,भोजन, लोक गाथायें और प्रारम्परिक भाषाओं से जानकारी हासिल कर सके। इस मौके पर सहायक अध्यापक विक्रम सिंह बोरा, नारायण राम सहित आदि मौजूद रहे