शहीद स्मारक के निकट इंडिया गठबंधन का क्रमिक अनशन जारी
बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने समेत 9 सूत्रीय मांगों को लेकर इंडिया गठबंधन का क्रमिक अनशन आज पांचवे दिन भी जारी रहा पांचवें दिन क्रमिक अनशन पर बैठने वालों में नेत्र सिंह चुफाल त्रिलोक सिंह बथ्याल राम आसरे प्रताप सिंह भंडारी पंकज बिष्ट, त्रिलोक राम शामिल है इधर आज आंदोलनकारियों को समर्थन देने के लिए अल्मोड़ा के पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा अनशन स्थल पर पहुंचे उन्होंने भाजपा सरकार पर लोगों को भ्रमित करने का आरोप लगाया उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द राजस्व गांव का मार्ग प्रशस्त होना चाहिए उनके साथ बागेश्वर के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी भी पहुंचे इससे पूर्व चौथे दिन क्रमिक अनशन में बैठे लोगों को कांग्रेस नेता कुंदन सिंह मेहता हेमवती नंदन दुर्गापाल गिरधर बम राजेंद्र सिंह खनवाल आदि ने जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया अनशन स्थल पर मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप सिंह बथ्याल कांग्रेस नेत्री बीना जोशी मीना जोशी कपिल गुरदयाल मेहरा रुप सिंह जीना प्रकाश आर्य प्रकाश कापड़ी रमेश जोशी प्रमोद कलोनी भुवन जोशी बिंदु गुप्ता, पुष्कर दुबडिया, किशन बघरी , राजपाल भुवन पांडे रमेश कुमार प्रभात पाल बिशन दत्त जोशी माया देवी प्रकाश जोशी नरेंद्र बिष्ट बाला दत्त बसवाल पुष्कर दानू कंचन बिष्ट विनोद बिष्ट पवन बिष्ट समेत अनेकों लोग मौजूद रहे


पूर्व विधायक नवीन चंद्र दुम्का ने वनाधिकार संगठन के आंदोलन को दिया समर्थन, कहा राजस्व गांव बिंदुखत्ता का अधिकार