राजस्व गांव को लेकर इंडिया गठबंधन का क्रमिक अनशन जारी
बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाए जाने की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन का कृमिक अनशन आज लगातार चौथे दिन भी जारी रहा आज पांच लोग अनशन पर बैठे इनमें मुख्य रूप से आनंद सिंह दानू दिनेश पलडिया प्रकाश जोशी प्रेम सिंह भाकुनी तथा भारत सिंह मेहरा शामिल हैं उल्लेखनीय है कि कांग्रेस नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन ने 2 अक्टूबर से शहीद स्मारक के निकट क्रमिक अनशन शुरू कर बिंदुखत्ता राजस्व गांव अधिसूचना शीघ्र जारी करने की मांग को लेकर आर पार का ऐलान किया है इंडिया ब्लॉक को अच्छा समर्थन मिलता हुआ दिखाई दे रहा है तथा लोग इंडिया गठबंधन के बैनर तले राजस्व गांव की निर्णायक लड़ाई का मन बना चुके हैं यहां मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप सिंह बथ्याल डॉक्टर कैलाश पांडे बिशन दत्त जोशी भुवन जोशी बीना जोशी शेखर जोशी आनंद गोपाल बिष्ट गुरदयाल मेहरा गिरधर बम समेत अनेकों मौजूद रहे

