राजस्व गांव समेत अनेक मांगों को लेकर इंडिया गठबंधन का क्रमिक अनशन शुरू
कांग्रेस नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन ने बिंदुखत्ता को राजस्व गांव राजस्व गांव की अधिसूचना शीघ्र जारी करने समेत 9 सूत्रीय मांग को लेकर पूर्व निर्धारित घोषणा के तहत शहीद स्मारक के निकट अपना क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है क्रमिक अनशन के प्रथम दिन आज आठ लोगों ने अनशन शुरू किया है पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह से ही कांग्रेस एवं इससे जुड़े समर्थक दलों ने शहीद स्मारक के निकट पहुंचना शुरू किया धीरे-धीरे संख्या अच्छी खासी तादाद तक पहुंच गई इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि बिंदुखत्ता राजस्व गांव बनाने की अधिसूचना शीघ्र जारी की जाए गोला नदी में उचित तठबंध बनाए जाए इसके अलावा आईटीसी पेपर मिल में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार दिया जाए इसके अलावा अशोक चक्र से सम्मानित शहीद मोहन नाथ गोस्वामी के नाम से स्वीकृत स्टेडियम का निर्माण शीघ्र किए जाने समेत अनेक मांगों पर वक्ताओं ने अपने विचार रखें इस दौरान पूर्व मंत्री हरिश्चंद्र दुर्गापाल वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप सिंह बथ्याल महामंत्री प्रकाश कापड़ी प्रकाश चंद्र आर्य राजेंद्र सिंह खनवाल पुष्कर सिंह दानू गिरधर बम गुरदयाल मेहरा कैलाश पांडे आनंद सिंह नेगी शेखर जोशी प्रमोद कॉलोनी हरीश बिसौती विजय सामंत नरेंद्र सिंह बिष्ट इंदर सिंह पनेरी हेमवती नंदन दुर्गापाल एडवोकेट बालम बिष्ट शंकर जोशी किरन डालाकोटी श्रीमती संध्या डालाकोटी राकेश वर्मा कृष्ण चंद्र एडवोकेट गंगा प्रसाद मुन्ना बिष्ट मोहन नयाल रमेश कुमार, राजपाल, लक्ष्मण धपोला पुष्कर दुबडिया ,भुवन जोशी, बिशन दत्त जोशी, गोविंद दानू विनोद बिष्ट हरचरण सिंह भंडारी मंतोष राय चंदन बोरा फूला देवी हेमा आर्य समेत सैकड़ो लोग शामिल रहे आंदोलन स्थल पर हुई जनसभा के बाद इंडिया गठबंधन का काफिला जुलूस की शक्ल में लालकुआं शहर में गुजरा तथा रेलवे स्टेशन चौराहे तक होता हुआ वापस आंदोलन स्थल पर पहुंचा यहां आंदोलन के प्रथम दिन आठ लोग क्रमिक अनशन पर बैठे जिसमें कुंदन सिंह मेहता राजेंद्र सिंह चौहान त्रिलोक सिंह मेहता बीना जोशी बिमला पाल मीना कपिल दीपा बिष्ट उर्मिला धामी शामिल रहे
रेलवे ने चलाया काठगोदाम में स्वच्छता ही सेवा अभियान