शराबबंदी को लेकर भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा
भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी ने अपनी पूर्व घोषणा के अनुसार आज लालकुआं शहीद स्मारक में जनसभा का आयोजन करने के पश्चात लालकुआं नगर में रैली निकाली तत्पश्चात मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उप जिला अधिकारी के प्रतिनिधि को दिया गया भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव जीवन चंद्र उप्रेती के आह्वान पर आज बड़ी संख्या में लोक शहीद स्मारक पर एकत्र हुए उक्त कार्यक्रम को उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी राष्ट्रीय शराबबंदी मोर्चा तथा दिव्यांग समिति का भी समर्थन प्राप्त हुआ जीवन चंद्र उप्रेती ने कहा कि वह उत्तराखंड में व्यवस्था परिवर्तन के पक्षधर हैं व्यवस्था परिवर्तन तभी कारगर होगा जब उत्तराखंड में नशा उन्मूलन प्रभावी ढंग से लागू होगा इस दौरान भारत के लोक जिम्मेदार पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दयाल सागर जोशी उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के प्रभात ध्यानी दिव्यांग समिति के संतोष बाबू कश्यप बहादुर राम हरीश जोशी दीपक जोशी पंकज सिंह लकी कश्यप समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे

