Advertisement

स्वरोजगार की दिशा में नजीर बनीं कविता बिष्ट

ख़बर शेयर करें

सरकारी योजनाओं से कविता बिष्ट ने लिखी स्वरोजगार की नई कहानी, ‘शिवा इंटरप्राइजेज’ से पहाड़ी उत्पादों को मिल रहा बाजार

नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी एवं स्वरोजगारपरक योजनाएं युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में नई राह दिखा रही हैं। जनपद नैनीताल के हल्द्वानी की कविता बिष्ट ऐरी भी सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने ‘शिवा इंटरप्राइजेज’ के नाम से अपना व्यवसाय शुरू कर स्थानीय कला और पहाड़ी उत्पादों को बाजार से जोड़ने का कार्य किया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं आंगनवाड़ी केंद्र में सेवा संकल्प के तहत 214 हुए लाभान्वित

कविता बिष्ट ऐरी वर्तमान में रेशम पर ऐपण कला की पेंटिंग तैयार कर रही हैं। उनके द्वारा तैयार उत्पादों की बिक्री स्थानीय बाजारों, मेलों तथा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से की जा रही है। इसके साथ ही वह दूर-दराज के गांवों के स्वयं सहायता समूहों से घी, अचार, शहद, पहाड़ी नमक सहित अन्य स्थानीय उत्पाद खरीदकर उन्हें अपने ब्रांड ‘शिवा इंटरप्राइजेज’ के माध्यम से बाजार उपलब्ध करा रही हैं। इससे स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को बाजार मिलता है और कविता बिष्ट को भी स्वरोजगार के साथ आय का अवसर प्राप्त हो रहा है।
कविता बिष्ट ने बताया कि मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना एवं पीएमएफएमई योजना के अंतर्गत उन्हें हाल ही में 7 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत हुआ है। इस धनराशि से वह फूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने जा रही हैं, जिसकी शुरुआत 20 अक्टूबर से प्रस्तावित है। इस यूनिट में एक ही छत के नीचे बतासे, पहाड़ी उड़द की बड़ी, अचार, जैम सहित विभिन्न स्थानीय खाद्य उत्पाद तैयार किए जाएंगे। दीपावली पर्व को देखते हुए इन उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने की भी विशेष तैयारी की जा रही है।
कविता बिष्ट का कहना है कि सरकार की स्वरोजगार योजनाओं से उन्हें अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने का अवसर मिला है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन योजनाओं से स्थानीय महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में महत्वपूर्ण सहयोग मिल रहा है।