Advertisement

अश्रुपूरित नेत्रों से दी गई युवा व्यवसाई आशीष वर्मा को अंतिम विदाई

ख़बर शेयर करें

युवा व्यवसाई आशीष वर्मा को अश्रुपूरित नेत्रों से अंतिम विदाई दी गई किच्छा स्थित मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया उनके बेटे अंश व वंश ने उन्हें मुखाग्नि दी इस दौरान विधायक समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे मानव उत्थान सेवा समिति के वरिष्ठ कार्यकर्ता सदगुरुदेव श्री सतपाल महाराज जी के परम शिष्य भगवान दास वर्मा जी के बेटे आशीष का ब्रेन अटैक के बाद निधन हो गया था

उनके निधन का समाचार मिलते ही बड़ी संख्या में लोग उनके किच्छा स्थित आवास पर पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था हर किसी की आंखें नम हो गई बाद में उनकी शव यात्रा मुक्तिधाम को रवाना हुई जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया इस दौरान किच्छा के विधायक

तिलक राज बेहड़ पूर्व विधायक राजेश शुक्ला कन्हैया सिंह महात्मा आलोकानंद स्वामीनाथ पंडित हरिश्चंद्र कांडपाल डॉ आर पी सिंह के के सक्सेना भुवन चंद भट्ट बंटी सिंह जगदीश गोस्वामी अजय उप्रेती सियाराम अग्रवाल हरिश्चंद्र माझी मुकेश कुमार सिंह समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे इधर प्रचारिका बाई जी मानसी बाई जी ने भी आशीष के घर पहुंच कर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया तथा दिवंगत की आत्मा की शांति की प्रार्थना की

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad