दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मिले महात्मा सत्यबोधानंद सद्भावना सम्मेलन का दिया निमंत्रण
मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा नई दिल्ली में 21 और 22 नवंबर को होने वाले दो दिवसीय विराट सद्भावना सम्मेलन को लेकर महात्मा सत्यबोधानंद जी ने आज दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की तथा सद्भावना सम्मेलन में आने का न्योता दिया मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महात्मा सत्यबोधानंद जी एवं उनके साथ गए शिष्ट मंडल को आश्वस्त किया कि वे

सद्भावना सम्मेलन में अवश्य आएंगी उन्होंने सदगुरुदेव श्री सतपाल महाराज जी द्वारा स्थापित मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा किए जा रहे कार्यक्रमों की सराहना की उन्होंने कहा कि मानव उत्थान सेवा समिति आज लोगों को सद्भावना समरसता एवं सौहार्द का संदेश दे रही है जिसकी नितांत आवश्यकता है उल्लेखनीय है कि नई दिल्ली में 21 व 22 नवंबर को दो दिवसीय सद्भावना सम्मेलन की तैयारी की जा रही है जिसमें देश के सभी राज्यों के श्रद्धालु बड़ी संख्या में हिस्सा लेंगे


रंगारंग कार्यक्रम एवं अनेक प्रतियोगिताओं के साथ संपन्न हुआ पंखुड़ियां महोत्सव, विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट, दीपेंद्र कोश्यारी समेत अनेक गणमान्य बने महोत्सव के साक्षी