Advertisement

चाइल्ड सेक्रेड सीनियर सेकेंड्री स्कूल बिंदुखत्ता में विज्ञान उत्सव का आयोजन

ख़बर शेयर करें

प्रोजेक्ट उम्मीद’ के अंतर्गत ‘साइंस स्पार्क 2026’ विज्ञान उत्सव का सफल आयोजन

विज्ञान के प्रति जिज्ञासा नई सोच नई खोज के तहत प्रोजेक्ट उम्मीद’ के नौवें दिन आज चाइल्ड सैक्रेड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राजीव नगर बिंदुखत्ता लालकुआं में कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों के लिए ‘साइंस स्पार्क 2026’ नामक एक विशेष विज्ञान उत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा और प्रबंधन विद्यार्थियों द्वारा स्वयं अपनी समितियों के माध्यम से किया गया, जिसमें सभी ने अपनी क्षमताओं के अनुसार कार्यभार संभाला और 2-3 विद्यार्थियों ने मंच का संचालन (एंकरिंग) बहुत ही शानदार तरीके से किया।
इस उत्सव में मुख्य रूप से चार प्रमुख कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं:
भाषण प्रतियोगिता
मॉडल मेकिंग
प्रयोग प्रदर्शन (एक्सपेरिमेंट डेमोस्ट्रेशन)
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता
इस अवसर पर विद्यार्थियों के अभिभावकों ने भी कार्यक्रम में विशेष रूप से भाग लिया, ताकि वे यह देख सकें कि साइकार्ट’ (Scikart) साइंस क्लब और छात्र समिति मिलकर किस प्रकार ऐसे कार्यक्रमों का प्रभावी संचालन करते हैं। कार्यक्रम के अंत में अभिभावकों को अपने विचार और प्रतिक्रिया साझा करने का अवसर दिया गया, और सभी ने विद्यार्थियों के इस प्रयास की उत्कृष्ट एवं सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।
शिवालिक की ओर से इस कार्यक्रम के संचालन और सहयोग में शिवालिक की तरफ से सुमित पांडेय, प्रेरणा डोबाल, नेहा जोशी, तरुण कोठारी और गौरव कोशियारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की सफलता पर संस्थान के फाउंडर डायरेक्टर श्री बसंत पांडेय, एमडी मैम श्रीमती सुनीता पांडेय और प्रधानाचार्य श्रीमती प्रीति सिंह ने शिवालिक टीम तथा विद्यार्थियों के इस उत्कृष्ट कार्य की प्रशंसा की और उनका उत्साहवर्धन किया।