Advertisement

महात्मा सत्यबोधानंद जी ने दी नवरात्रि के पावन पर्व की शुभकामनाएं

ख़बर शेयर करें

मानव उत्थान सेवा समिति के राष्ट्रीय संगठन सचिव तथा अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक संत सदगुरु देव श्री सतपाल जी महाराज के परम शिष्य महात्मा सत्यबोधानंद जी ने समस्त क्षेत्र वासियों को नवरात्रि के पावन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है उन्होंने कहा कि नवरात्रि का पर्व शक्ति आराधना का प्रमुख पर्व है जो हमें निरंतर परमपिता के उस पावन नाम का सुमिरन करने की प्रेरणा देता है जो हमारी सांसों की माला में चलता है अर्थात निरंतर हमारी सांसों की माला में रमन करता है उन्होंने कहा कि जगत जननी जगदंबा के 9 स्वरूपों की पूजा किए जाने का विधान है उन्होंने कहा कि जगत जननी जगदंबा की पूजा से ज्ञान वैभव व शक्ति की प्राप्ति होती है प्रत्येक मनुष्य को पूरी श्रद्धा के साथ जगत जननी जगदंबा की स्तुति करनी चाहिए और अपने ईष्ट आराध्य सदगुरुदेव का निरंतर ध्यान करना चाहिए क्योंकि उनका निरंतर ध्यान करना और उनके बताए गए पावन नाम को सुमिरन करना ही समस्त प्रकार के कष्टों से मुक्ति दिलाता है