महात्मा सत्यबोधानंद जी ने दी अक्षय तृतीया की शुभकामना

ख़बर शेयर करें

मानव उत्थान सेवा समिति के राष्ट्रीय संगठन सचिव तथा सदगुरुदेव श्री सतपाल महाराज जी के परम शिष्य महात्मा सत्यबोधानंद जी ने समस्त क्षेत्र वासियों को अक्षय तृतीया के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी है अक्षय तृतीया की पूर्व संध्या पर क्षेत्र वासियों के नाम जारी शुभकामना संदेश में महात्मा सत्यबोधानंद जी ने कहा कि अक्षय तृतीया का दिन बेहद पावन दिन होता है और यह दिन शुभ कार्यों के संकल्प लेने का दिन होता है उन्होंने कहा कि इस दिन सन्मार्ग के रास्ते पर चलते रहने का संकल्प लेना चाहिए और अपने इष्ट आराध्य सदगुरुदेव के श्री चरणों का ध्यान करते हुए श्रेष्ठता मार्ग पर अग्रसर बढ़ते रहना चाहिए उन्होंने कहा कि अक्षय तृतीया के पावन अवसर का उत्तराखंड से विशेष जुड़ाव है तथा चार धाम की यात्रा इसी पावन दिन से शुरू होती है गंगोत्री तथा यमुनोत्री के कपाट भी इसी दिन खुलते हैं उन्होंने कहा कि यह दिन भगवान विष्णु के छठवें अवतार परशुराम जी के अवतरण का दिन भी माना जाता है उन्होंने कहा कि मानव धर्म के प्रणेता सदगुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज जी द्वारा प्रतिपादित सिद्धांत मानवी मूल्य एवं धर्म तथा आध्यात्मिक के मार्ग पर चलते हुए सामाजिक समरसता सद्भावना सौहार्द्ध प्रेम कायम करना नितांत आवश्यक है क्योंकि वर्तमान में विश्व को जिस चीज की सर्वाधिक आवश्यकता है उसकी प्राप्ति सदगुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज द्वारा बताए गए मार्ग पर चलकर ही हो सकती है उल्लेखनीय की अक्षय तृतीया का पावन पर्व कल 19 अप्रैल को है

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad