मानव उत्थान सेवा समिति ने राम मंदिर लालकुआं में किया सत्संग का आयोजन

ख़बर शेयर करें

मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा यहां लालकुआं के 25 एकड़ रोड बंगाली कॉलोनी स्थित राम मंदिर में सत्संग का आयोजन किया गया सदगुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज के परम शिष्य महात्मा आलोकानंद जी ने सत्संग को समस्त धर्म ग्रंथो का सार बताया और सत्संग के नियमित अभ्यास से ज्ञान भक्ति व वैराग्य को सुदृढ़ किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया महात्मा आलोकनंद जी ने कहा कि सत्य का संग अर्थात सत्संग वह माध्यम है जो हमें अज्ञान जनित माया मोह के अंधकार से दूर ले जाकर मिथ्या रुपी संसार में भटकने से रोकता है और परमपिता परमात्मा के वास्तविक नाम का बोध करा देता है उन्होंने कहा कि जब जीव परमपिता परमात्मा के वास्तविक नाम का बोध कर लेता है तब उसके लिए इस संसार में कुछ भी दुर्लभ नहीं है इस दौरान उपस्थित श्रद्धालु जनों ने सुंदर भजन कीर्तनों की प्रस्तुति कर माहौल को भक्ति मय कर दिया यहां मुख्य रूप से स्वामीनाथ पंडित पान सिंह जीना उमेद सिंह रावत ज्ञान सिंह रावत छोटेलाल श्रीमती सुनीता देवी माला मौर्य नंदी उप्रेती तारा पांडे राजलक्ष्मी पंडित रानी देवी गोविंदी देवी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं नगर के प्रतिष्ठित युवा व्यवसायी का नाम मतदाता सूची से हटाए जाने की साजिश का पर्दाफाश, गलत तथ्य देने पर होगा मानहानि का मुकदमा
Ad