Advertisement

लालकुआं से विधायक प्रत्याशी जीवन चंद्र उप्रेती ने दीपावली की शुभकामनाएं दीं

ख़बर शेयर करें

भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व अपर सचिव लोकायुक्त उत्तराखंड पूर्व सांसद प्रत्याशी नैनीताल संसदीय सीट एवं लाल कुआं विधानसभा से प्रत्याशी जीवन चंद्र उप्रेती ने समस्त विधानसभा क्षेत्र वासियों को दीपावली के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी है उन्होंने कहा है कि दीपावली का पर्व हमारी सनातन संस्कृति का महापर्व है जो अज्ञान से आत्मज्ञान की ओर अंधकार से प्रकाश की ओर ईर्षा से सद्भावना की ओर अहंकार से संस्कार की ओर ले जाने का प्रतीक है उन्होंने कहा कि बाहरी जगत के साथ-साथ अंतर जगत में भी प्रकाशित होने वाले उस दीप को सदैव याद रखना चाहिए जो परमपिता परमात्मा की ब्रह्म ज्योति से प्रकाशमान है और समस्त प्राणियों के अंदर विद्यमान है समय के तत्वदर्शी महापुरुषों के सानिध्य में उस दीप का अनुभव होता है परमपिता परमात्मा के इसी सच्चिदानंद स्वरूप को वास्तव में सही से जान लेना ही दीपोत्सव का उद्देश्य है