विधायक ने दी लालकुआं को सौगात मिलेंगी यह सुविधाऐं
लालकुआं वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए आज विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट ने उप निबंधक कार्यालय का शुभारंभ किया इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद थे स्थानीय लोगों ने उपनिवंथक कार्यालय खोलने पर विधायक डॉक्टर बिष्ट का आभार व्यक्त किया है उल्लेखनीय की उप निबंधक कार्यालय से लोगों को अनेक प्रकार के पंजीयन के सुविधा यही प्राप्त हो जाएंगी लालकुआं तहसील अंतर्गत निवास करने वाले लोगों को उनकी जमीन की रजिस्ट्री, विवाह पंजीकरण, जन्म मृत्यु पंजीयन समेत अनेक सुविधाएं प्राप्त होगी डॉ मोहन बिष्ट ने कहा कि वह लालकुआं विधानसभा के सर्वांगीण विकास एवं यहां की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर
हैं उन्होंने इस दौरान सरकार द्वारा चलाई जा रही अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष धन सिंह बिष्ट संजीव शर्मा डॉक्टर राजकुमार सेतिया नारायण सिंह बिष्ट सुरेंद्र सिंह लोटनी अरुण जोशी जगदीश पंत दिनेश खुलवे रमेश कुनियाल दीपक बहुगुणा जमील अहमद प्रवीण सिंह धनु एडवोकेट गणेश कांडपाल बची सिंह रावत बहादुर सिंह करायत समेत अनेकों लोग मौजूद रहे