रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के उठाया यह महत्वपूर्ण कदम

ख़बर शेयर करें

गोरखपुर, 01 जुलाई, 2026: रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा हेतु पूर्व से चलाई जा रही 09451/09452 गांधीधाम-भागलपुर-गांधीधाम विशेष गाड़ी का संचलन गांधीधाम से 03 से 31 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को तथा 09452 भागलपुर-गांधीधाम विशेष गाड़ी भागलपुर से 06 जुलाई से 03 अगस्त, 2026 तक प्रत्येक सोमवार को 05 अतिरिक्त फेरों के लिए निम्नवत किया जायेगा।

09451 गांधीधाम-भागलपुर विशेष गाड़ी 03, 10, 17, 24 एवं 31 जुलाई, 2026 को गांधीधाम से 18.25 बजे प्रस्थान कर भचाउ से 18.57 बजे, सामाख्याली से 19.12 बजे, ध्रांगध्रा से 20.35 बजे, अहमदाबाद से 23.15 बजे, दूसरे दिन नडियाद से 00.13 बजे, दाहोद से 04.07 बजे, रतलाम से 06.05 बजे, भवानी मंडी से 08.20 बजे, कोटा जं. 09.45 बजे, सवाई माधोपुर से 11.00 बजे, गंगापुर सिटी से 12.00 बजे, हिण्डौन सिटी 12.30 बजे, बयाना से 13.00 बजे, भरतपुर से 14.20 बजे, मथुरा से 16.20 बजे, हाथरस सिटी से 16.57 बजे, कासगंज से 18.20 बजे, फर्रूखाबाद से 19.50 बजे, कानपुर सेंट्रल से 23.15 बजे, तीसरे दिन फतेहपुर से 00.17 बजे, प्रयागराज से 03.10 बजे, ज्ञानपुर रोड से 04.45 बजे, वाराणसी से 06.25 बजे, औंड़िहार से 07.30 बजे, गाजीपुर सिटी से 08.20 बजे, छपरा से 12.10 बजे, हाजीपुर से 13.02 बजे, मुजफ्फरपुर से 13.45 बजे, समस्तीपुर से 14.40 बजे, बरौनी से 15.50 बजे, बेगूसराय से 16.17 बजे, मुंगेर से 17.10 बजे तथा सुल्तानगंज से 19.17 बजे छूटकर भागलपुर 20.15 बजे पहुँचेगी।

यह भी पढ़ें 👉  पूरे देश में गुरुपूजन का आयोजन धूमधाम से करेगी मानव उत्थान सेवा समिति हल्द्वानी में इस दिन होगा भव्य कार्यक्रम एवं महा भंडारा

वापसी यात्रा में, 09452 भागलपुर-गांधीधाम विशेष गाड़ी भागलपुर से 06, 13, 20, 27 जुलाई एवं 03 अगस्त, 2026 को भागलपुर से 05.00 बजे प्रस्थान कर सुल्तानगंज से 05.24 बजे, मुंगेर से 06.27 बजे, बेगूसराय से 07.27 बजे, बरौनी से 08.30 बजे, समस्तीपुर से 09.50 बजे, मुजफ्फरपुर से 11.15 बजे, हाजीपुर से 12.07 बजे, छपरा से 13.10 बजे, गाजीपुर सिटी से 15.20 बजे, औंड़िहार से 16.15 बजे, वाराणसी से 17.35 बजे, ज्ञानपुर रोड से 18.40 बजे, प्रयागराज से 20.40 बजे, फतेहपुर से 22.05 बजे, दूसरे दिन कानपुर सेंट्रल से 01.45 बजे, फर्रूखाबाद से 04.20 बजे, कासगंज से 06.25 बजे, हाथरस सिटी से 07.06 बजे, मथुरा से 09.20 बजे, भरतपुर से 10.52 बजे, बयाना से 11.27बजे, हिण्डौन सिटी 11.52 बजे, गंगापुर सिटी से 12.35 बजे, सवाई माधोपुर से 13.25 बजे, कोटा जं. 15.00 बजे, भवानी मंडी से 16.15 बजे, रतलाम से 19.30 बजे, दाहोद से 20.50 बजे, तीसरे दिन नडियाद से 01.22 बजे, अहमदाबाद से 02.40 बजे, ध्रांगध्रा से 04.54 बजे, सामाख्याली से 06.50 बजे तथा भचाउ से 07.08 बजे छूटकर गांधीधाम 08.00 बजे पहुँचेगी। इस गाड़ी के शेष सूचनाएं पूर्ववत रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  3 जुलाई को गंगोलीहाट पहुंचेगी कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा

लखनऊ स्टेशन पर आर.एल.डी.ए. द्वारा ब्लॉक लिए जाने के कारण इस गाड़ी का ठहराव लखनऊ (उत्तर रेलवे), गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, बगहा, हरिनगर, नरकटियागंज, बेतिया, सगौली, बापूधाम मोतिहारी एवं चकिया स्टेशनों पर नहीं रहेगा। अयोध्या कैंट एवं शाहगंज स्टेशनों पर नहीं रहेगा तथा इसके स्थान पर इस गाड़ी का ठहराव फतेहपुर, प्रयागराज जं., ज्ञानपुर रोड, वाराणसी जं, औड़िहार, गाजीपुर सिटी, छपरा एवं हाजीपुर स्टेशनों पर प्रदान किया जायेगा।
(सुमित कुमार)
मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी