3 जुलाई को गंगोलीहाट पहुंचेगी कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा
कांग्रेस की गंगोलीहाट में होगी जनसभा
बेरीनाग। 3 जुलाई शुक्रवार को गंगोलीहाट के ब्यालपाटा मैदान में कांग्रेस की जनसभा होगी ।कांग्रेस नगर अध्यक्ष दीपक धानिक ने बताया कि परिवर्तन संकल्प यात्रा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में 3 जुलाई को गंगोलीहाट पहुंचेगी जहाँ एक विशाल जनसभा का आयोजन होगा । धानिक ने बताया कि जनसभा के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से पूर्ण तैयारियां कर ली गई हैं उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से विशाल जनसभा में शामिल होने की अपील की है । रैली में भीड़ जुटाने के लिए कांग्रेस के संभावित दावेदारों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित आम लोगों से संपर्क तेज कर दिया है वही ब्लॉक काग्रेस कमेटी व नगर कांग्रेस कमेटी ने रैली में अभूतपूर्व भीड़ के जुटने का दावा किया है ।
Advertisement