पर्वतीय पत्रकार महासंघ ने मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन

oplus_136314880

ख़बर शेयर करें

विभिन्न मांगों को लेकर आज पर्वतीय पत्रकार महासंघ ने मुख्यमंत्री को हल्द्वानी में ज्ञापन सौंपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पाठक के नेतृत्व में गए शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री को दिए गए ज्ञापन में न्यूज़ पोर्टल लघु मध्यम अखबार एवं अनेक समस्याओं का जिक्र किया है तथा मुख्यमंत्री से अविलंब समाधान की मांग की है उल्लेखनीय है कि वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल को जारी विज्ञापन दरें बेहद कम तय कर दी गई है जिसके चलते सूचना एवं लोक संपर्क विभाग उत्तराखंड में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल के स्वामियों के आगे गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो रहा है दिए गए ज्ञापन में उक्त दरों को अव्यवहारिक बताया गया है तथा वर्तमान परिस्थितियों का ध्यान रखते हुए इस पर पुनर्विचार करते हुए रेट संशोधन किए जाने की मांग की गई है पर्वतीय पत्रकार महासंघ ने मुख्यमंत्री को उसे दौरान स्मृति चिन्ह भी भेंट किया शिष्टमंडल में प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पाठक के अलावा श्रीमती भावना पाठक मनमोहन पाठक दिनेश जोशी जिलाध्यक्ष अजय उप्रेती धीरज जोशी दीपक मनराल राजेंद्र क्वीरा आनंद बत्रा सुरेंद्र सिंह मौर्या आदि पत्रकार इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय क्रीडा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण का भूमि पूजन का शुभारंभ किया इस दौरान खेल मंत्री रेखा आर्य सांसद अजय भट्ट विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट नैनीताल की विधायक सरिता आर्या भाजपा प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी समेत अनेक वरिष्ठ राजनेता दर्जा राज्य मंत्री मौजूद रहे