नहीं थम रहा शुद्धिकरण विवाद कांग्रेस ने लालकुआं में दोषियों के खिलाफ दी तहरीर

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी में 8 अगस्त को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद 10 तारीख को कुछ लोगों द्वारा किए गए शुद्धिकरण को अनुसूचित जाति के खिलाफ दंडनीय अपराध मानते हुए कांग्रेस ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर कोतवाली लाल कुआं में तहरीर दी है पूर्व मंत्री हरिश्चंद्र दुर्गापाल के नेतृत्व में गए कांग्रेसियों का कहना है कि हल्द्वानी के रामलीला ग्राउंड में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जनसभा के बाद किया गया शुद्धिकरण हवन यज्ञ दंडनीय अपराध है तहरीर में उल्लेख कर कहा गया है कि गिरीश चंद्र पांडे एवं अन्य अज्ञात 15 लोग इस कृत्य में शामिल हैं लिहाजा उनके खिलाफ अविलंब मुकदमा दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए तहरीर देने वालों में पूर्व मंत्री हरिश्चंद्र दुर्गापाल शहर कांग्रेस अध्यक्ष भुवन पांडे पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह खनवाल गोविंद भट्ट हेमवती नंदन दुर्गापाल दीपक बत्रा योगेश उपाध्याय हेमंत पांडे त्रिलोक सिंह बिष्ट त्रिलोक वर्मा कांग्रेस बिंदुखत्ता ब्लॉक अध्यक्ष मीना जोशी कपिल हरीश भट्ट आदि शामिल हैं

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad