Advertisement

समाजसेवी कपिल राणा की शिकायत पर एन एच ने लिया एक्शन, दीपक जोशी की मौत के मामले में निर्माण एजेंसी के खिलाफ जांच के आदेश

ख़बर शेयर करें

हल्दूचौड़ में 13 जुलाई की रात सड़क दुर्घटना में दीपक जोशी की मौत के मामले में क्षेत्र के समाज सेवी कपिल राणा की शिकायत पर अब एन एच ने गंभीर रुख अपनाया है भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना कार्यान्वयन इकाई रुद्रपुर द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग रामपुर काठगोदाम अंतर्गत किलोमीटर 43 से किलोमीटर 93 तक का निर्माण कार्य कर रही एजेंसी को नोटिस जारी किया है जिस पर शिकायतकर्ता द्वारा की गई क्रमवार बिंदु की जांच के संबंध में तत्काल आख्या उपलब्ध कराने को कहा गया है उल्लेखनीय है की हल्दूचौड़ के समाज सेवी कपिल राणा द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 109 पर एसबीआई हल्दूचौड़ के निकट कट पास पर हुई दर्दनाक दुर्घटना का जिक्र करते हुए निर्माण कर रही संस्था को जिम्मेदार ठहराया था उन्होंने तर्क सहित अपनी बात को स्पष्ट करते हुए दीपक जोशी के परिजनों को उचित मुआवजा देने की भी मांग की है कपिल राणा का कहना था कि 13 जुलाई को जो भयानक हादसा हुआ वह एन एच की लापरवाही के द्वारा हुआ

जिसकी वजह से दीपक जोशी के तीन मासूम बच्चों और उसकी पत्नी के सिर से पिता एवं पति का साया हमेशा हमेशा के लिए उठ गया कपिल राणा द्वारा कहा गया कि सुरक्षित क्रॉसिंग के कोई उपाय नहीं किए गए हैं ओवर ब्रिज या अंडरपास की व्यवस्था नहीं की गई है इसके अलावा स्ट्रीट लाइट नहीं है जिससे रात में अंधेरा होने की वजह से भी दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है ट्रैफिक का नियमानुसार संचालन हो इसके लिए सिक्योरिटी कैमरे भी नहीं लगाए गए हैं

उन्होंने यह भी कहा कि किसी प्रकार के कोई ट्रैफिक सिग्नल एन एच द्वारा नहीं लगाए गए हैं जो इसकी घोर लापरवाही को दर्शाता है जिससे स्थानीय जनता के जान माल का भी खतरा बना हुआ है भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की परियोजना कार्यान्वन इकाई रुद्रपुर द्वारा संबंधित निर्माण एजेंसी के खिलाफ नोटिस जारी कर तत्काल आख्या मांगी गई है राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा अपने कार्यवाही से जहां शिकायतकर्ता कपिल राणा को अवगत कराया गया है वही मैसर्स गावर नैनीताल हाईवे प्राइवेट लिमिटेड को भी इस सूचना से अवगत कराया गया है देखना होगा कि निर्माण एजेंसी पर क्या एक्शन लिया जाता है या फिर मामला यूं ही हवा हवाई हो जाएगा

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad