पंतनगर यूनिवर्सिटी सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय ने आंगनबाड़ी केंद्र को गोद लिया
पंतनगर यूनिवर्सिटी के सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय द्वारा रेव कार्यक्रम के तहत ग्राम सभा दुम्का बंगर बच्ची धर्मा के सिंघल फार्म स्थित आंगनबाड़ी केंद्र को गोद लेते हुए इसे सुव्यवस्थित एवं सुदृढ़ बनाने का कार्य किया गया ग्राम प्रधान रुक्मणी नेगी के संयोजन में पंतनगर यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर डॉ मोनिका खोलिया एवं डॉक्टर अनुपमा के मार्गदर्शन में आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के लिए उपयोगी सामग्री के साथ-साथ शिक्षण सहायक साधन उपलब्ध कराए गए इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्र में फर्स्ट एड सुविधा भी प्रदान की गई है सामुदायिक महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा पुस्तक एवं अन्य शिक्षण सामग्री व्यवस्थित तरीके से उपलब्ध कराई गई इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ती लक्ष्मी सलवासी बीना पांडे के अलावा वार्ड मेंबर गिरीश जोशी समेत अनेकों मौजूद रहे
Advertisement
ADVERTISEMENTS


रेलवे का व्यापक सफाई अभियान जारी