रेलवे ने की यातायात नियमों का पालन करने की अपील

ख़बर शेयर करें

रेलवे, इज्जतनगर मंडल द्वारा यात्रियों एवं सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शुकरुल्लापुर रेलवे स्टेशन के निकट स्थित आरओबी संख्या-165 (एचएसवाई–एसएसडी) पर एक्सपेंशन जॉइंट के आवश्यक मरम्मत कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिए गए हैं।
मरम्मत कार्य को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन के सहयोग से शमशाबाद तिराहा से हथियापुर तिराहा तक सड़क यातायात का अस्थायी डायवर्जन लागू किया गया था।
आरओबी संख्या-165, शुकरुल्लापुर (एचएसवाई–एसएसडी) पर 15 जुलाई, 2026 की प्रातः से सड़क यातायात को पुनः संचालित किया जाएगा।
पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल आमजन से अनुरोध करता है कि पुल पर यातायात पुनः प्रारंभ होने के उपरांत निर्धारित यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित यात्रा करें।
पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, प्रेस/मीडिया एवं आमजन द्वारा मरम्मत कार्य के दौरान दिए गए सहयोग के लिए हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित करता है। रेल प्रशासन यात्रियों एवं सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा रेल अवसंरचना के सतत उन्नयन के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
जनसंपर्क अधिकारी
पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर