Advertisement

रेलवे ने राजभाषा सप्ताह समारोह के अंतर्गत किया निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

ख़बर शेयर करें

बरेली, पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल की मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में दिनांक 14 से 18 सितम्बर, 2026 तक ‘राजभाषा सप्ताह समारोह-2026’ मनाया जा रहा है।

इसी क्रम में आज मंडल ग्रंथालय में ‘अपने कार्यालय में राजभाषा हिन्दी के प्रयोग को आप कैसे बढ़ाएंगे’ तथा ‘रेल एवं शिक्षा के क्षेत्र में तकनीक का बढ़ता प्रयोग’ विषयों पर न्यूनतम 800 शब्दों के लिखने हेतु हिंदी निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यमंत्री ने कसे अधिकारियों के पेंच

हिंदी निबंध प्रतियोगिता में दीपक जौहरी, हरेराम पाण्डेय, सुभाष सिंह मेहता, तन्वी शुक्ला, सुबोध कुमार सुधाकर, रीता कुमारी, प्रभांशु बाजपेयी, गौरव शंखवार आदि रेल कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें 👉  रेल संरक्षा के प्रति किया जागरूक

राजभाषा सप्ताह के अंतर्गत इसी क्रम में 16 सितम्बर, 2026 को अपराह्न 15.30 बजे मंडल रेल प्रबंधक सभाकक्ष में हिन्दी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल

जनसंपर्क अधिकारी
इज्जतनगर मंडल

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad