स्वच्छता ही सेवा के तहत रेलवे ने किया विविध कार्यक्रमों का आयोजन

ख़बर शेयर करें

बरेली, 02 अक्टूबर 2026। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल स्थित यांत्रिक कारखाना, इज्जतनगर में 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2026 तक “स्वच्छता ही सेवा-2026” अभियान का आयोजन “स्वच्छता में सहभाग; स्वच्छ भारत, विकसित भारत” थीम के साथ किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत कारखाने में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उत्साहपूर्वक सहभागिता की जा रही है।
अभियान के क्रम में कारखाना परिसर में स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सामूहिक श्रमदान कर कार्यस्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता सुनिश्चित की गई। इस अवसर पर स्वच्छता के महत्व एवं स्वच्छ आदतों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के संदेश के साथ नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया।
पर्यावरण संरक्षण एवं हरित कार्यस्थल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्य कारखाना प्रबंधक श्री अशोक कुमार द्वारा पौधरोपण किया गया। उनके निर्देशन में कारखाने की विभिन्न शॉपों में भी पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर कर्मचारियों को अधिकाधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण की दिशा में निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया गया। पौधरोपण कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छ एवं हरित कार्यस्थल के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य कारखाना प्रबंधक श्री अशोक कुमार, उप मुख्य यांत्रिक अभियंता श्री प्रदीप कुमार एवं श्री सैलेश कुमार सिंह, कार्य प्रबंधक श्री पवन वर्मा एवं श्री शिखर दयाल, सहायक कार्मिक अधिकारी श्री मुनिराज मीणा, सहायक कार्य प्रबंधक श्री वी. डी. मीना, वरिष्ठ अनुभाग अभियंता श्री चंद्रसेन सिंह एवं श्री भावेश कुमार, मुख्य कार्याधि श्री धर्मेन्द्र कुमार जोहरी, कनिष्ठ अभियंता श्री सोहेल अली सहित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मुख्य कारखाना प्रबंधक श्री अशोक कुमार ने कहा कि स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को केवल अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे दैनिक कार्यसंस्कृति का अभिन्न हिस्सा बनाया जाना चाहिए। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से निरंतर सहयोग एवं सहभागिता के माध्यम से स्वच्छ, स्वस्थ एवं हरित कार्यस्थल बनाए रखने का आह्वान किया।
जनसंपर्क अधिकारी, इज्जतनगर