रेलवे का स्वच्छता ही सेवा अभियान जारी
पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जत नगर मंडल
‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ के तहत सफाई मित्रों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं कल्याण शिविर आयोजित
बरेली, 30 सितम्बर 2026: रेलवे बोर्ड एवं पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय के निर्देशानुसार इज्जत नगर मंडल में मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन तथा यांत्रिक/ईएनएचएम विभाग के तत्वावधान में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के अंतर्गत विभिन्न स्टेशनों पर स्वास्थ्य परीक्षण, कल्याण शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य रेलवे स्टेशनों पर कार्यरत सफाई मित्रों के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं कल्याण को सुनिश्चित करना तथा यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है।
अभियान के तहत बरेली सिटी स्टेशन पर 10 सफाई मित्रों की जांच कर उन्हें धूम्रपान व तंबाकू के दुष्प्रभावों तथा Solid Waste Management (SWM) Rules, 2026 के अनुसार गीले-सूखे कचरे के पृथक्करण की जानकारी दी गई। कासगंज में 18 सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जहाँ किसी में भी मधुमेह या उच्च रक्तचाप के लक्षण नहीं मिले; यहाँ कर्मचारियों को पीपी किट वितरित किए गए तथा आयुष्मान भारत व सामाजिक सुरक्षा बीमा योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त काशीपुर, टनकपुर एवं लालकुआं में भी जांच शिविर लगे, जबकि कन्नौज स्टेशन पर यात्रियों को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विकल्प के रूप में कपड़े के थैले वितरित किए गए।
इज्जत नगर मंडल अपने सफाई मित्रों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। मंडल प्रशासन द्वारा इस प्रकार के स्वास्थ्य परीक्षण, सुरक्षा उपकरण वितरण और जागरूकता कार्यक्रम भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।
जनसंपर्क अधिकारी
पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जत नगर
ब्रह्मलीन वीरेंद्र पुरी महाराज का किया गया षोडशी संस्कार
श्राद्ध करना क्यों जरूरी है बता रहे हैं आचार्य प्रकाश बहुगुणा