रेल यात्रियों को किया गया सुरक्षा के प्रति जागरूक

ख़बर शेयर करें

पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल
प्रेस विज्ञप्ति

पीलीभीत स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से रेल यात्रियों को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक।

बरेली,। पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल की मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री रजत प्रताप सिंह के निर्देशन में आज पीलीभीत रेलवे स्टेशन परिसर एवं प्लेटफार्म पर जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से रेल यात्रियों एवं आमजन को सुरक्षित रेल यात्रा के प्रति जागरूक किया गया।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यात्रियों को यात्रा के दौरान ज्वलनशील एवं विस्फोटक पदार्थ साथ न ले जाने, ट्रेन के अंदर धूम्रपान न करने तथा गाड़ी के पायदान एवं छत पर यात्रा न करने के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही, प्लेटफार्म बदलते समय सदैव फुट ओवर ब्रिज का प्रयोग करने तथा बंद समपार फाटक को अनधिकृत रूप से पार न करने की अपील की गई।
अभियान के दौरान रेलवे ट्रैक एवं समपार फाटक पार करते समय हेडफोन का प्रयोग न करने, रेलवे ट्रैक के किनारे मवेशियों को न चराने तथा रेलवे ट्रैक और विद्युत पोल से सुरक्षित दूरी बनाए रखने के संबंध में भी जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त, रेलवे ट्रैक के आसपास पतंग न उड़ाने तथा किसी भी प्रकार की असावधानी से बचने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया।
रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों से अपील की गई कि वे स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रेल यात्रा के लिए जागरूक करें। रेलवे नियमों का पालन कर ही दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्रामीण विकास से संबंधित कार्यों का करेंगे सर्वे, पंतनगर यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं का दल पहुंचा हल्दूचौड़

जनसंपर्क अधिकारी
पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad