संत निरंकारी मिशन की पहल: ग्रीन बेल्ट के रूप में विकसित होगा यह क्षेत्र, नीम, पीपल ,बरगद, गुलमोहर, हल्दू प्रजाति के लगाए 1200 पेड़

ख़बर शेयर करें

संत निरंकारी मिशन द्वारा धरती को हरा भरा रखने के संकल्प तथा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नेशनल हाईवे के किनारे ग्रीन बेल्ट विकसित किए जाने का बीड़ा उठाया गया है इसके तहत संत निरंकारी मिशन द्वारा तराई केंद्रीय वन प्रभाग की हल्द्वानी रेंज के सहयोग से विभिन्न प्रजातियों के 1200 पेड़ों का रोपण किया गया है यह रोपण हल्दूचौड़ गन्ना सेंटर से लेकर गुमटी के मध्य नेशनल हाईवे तथा रेलवे लाइन के मध्य आरक्षित वन क्षेत्र में किया जा रहा है संत निरंकारी मिशन की इस नायाब पहल को स्थानीय लोगों का भी भरपूर समर्थन मिल रहा है दुम्का बंगर बच्चीधर्मा ग्राम सभा अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में हो रहे पौधारोपण में ग्राम प्रधान रुक्मणी नेगी के अलावा क्षेत्र के अनेक समाजसेवी एवं विभिन्न संगठनों से जुड़े हुए लोगों ने भी सहयोग को लेकर अपना योगदान दिया है संत निरंकारी मिशन द्वारा उक्त एरिया में नीम बरगद गुलमोहर हल्दू खैर पीपल जामुन आंवला तेज पत्ता आदि अनेक प्रजाति के विशाल छाया कार औषधि गुणों से भरपूर पौधे लगाए गए हैं इतना ही नहीं संत निरंकारी मिशन के कार्यकर्ताओं द्वारा 3 वर्ष तक लगातार इनकी निराई गुड़ाई देखरेख का भी संकल्प लिया गया है ताकि यह क्षेत्र ग्रीन बेल्ट से आच्छादित हो तथा पर्यावरण संरक्षण एवं शुद्ध वायु लोगों को लाभ दिला सके संत निरंकारी मिशन द्वारा वर्ष 2021 से यह अभियान शुरू किया गया है इस अभियान का लक्ष्य पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करना है तथा प्रकृति के प्रति अटूट निष्ठा एवं प्रेम को भी आत्मसात करना है यहां मुख्य रूप से समाजसेवी हेमवती नंदन दुर्गापाल ग्राम प्रधान रुक्मणी नेगी के अलावा आनंद सिंह नेगी प्रताप सिंह बिष्ट धर्मेंद्र यादव यमुना यादव दीपक वाही नंदलाल सत्यार्थी लखन तिवारी समेत अनेकों लोग मौजूद रहे

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मानव उत्थान सेवा समिति कल 24 अगस्त को बिंदुखत्ता में करेगी भव्य सत्संग समारोह एवं दीपदान का आयोजन
Ad Ad Ad Ad