लालकुआं में 4 सितंबर को निकलेगी शोभायात्रा, मुख्य आयोजक जीवन चंद्र उप्रेती ने बताया
लालकुआं में पूर्व अपर सचिव प्रख्यात समाजसेवी जीवन चंद्र उप्रेती के नेतृत्व में कृष्ण जन्माष्टमी पर होगा भव्य शोभा यात्रा का आयोजन,
लालकुआं में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर 4 सितंबर को सुबह फलाहारी आश्रम से भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पर्वतीय महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष तथा पूर्व अपर सचिव लोकायुक्त उत्तराखंड एवं भारत गठबंधन के प्रदेश संयोजक जीवन चंद्र उप्रेती के नेतृत्व तथा केशवानंद पुरी महाराज के मार्गदर्शन में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन होगा जिसमें अनेक सामाजिक संगठनों के अलावा स्कूली बच्चे भी हिस्सा लेंगे फिलहाल शोभायात्रा का जो मार्ग तय किया गया है उसके मुताबिक शोभायात्रा फलाहारी आश्रम से होते हुए मेन मार्केट गुरुद्वारा तक तथा फिर वापस डिवाइडर से मुख्य बाजार होते हुए फलाहारी आश्रम पहुंचेगी शोभा यात्रा एवं जन्माष्टमी पर्व के मुख्य आयोजक जीवन चंद्र उप्रेती ने बताया कि शोभायात्रा को भव्य रूप देने की तैयारी की जा रही है जिसमें समाज के अन्य लोगों का भी सहयोग प्राप्त हो रहा है उन्होंने कहा कि कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व हमें समाज में शांति सद्भावना समरसता एवं समृद्धि का संदेश देता है उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण का गीता में अर्जुन को दिया गया संदेश आज पूरे विश्व में प्रासंगिक है और गीता के ज्ञान को आत्मसात कर मनुष्य अपने जीवन को सन्मार्ग पर ले जा सकता है उन्होंने कहा कि अवधूत केशवानंद पुरी महाराज के मार्गदर्शन में होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर के स्थानीय जनमानस में श्रद्धा एवं उत्साह दिखाई दे रहा है
नहीं थम रहा शुद्धिकरण विवाद कांग्रेस ने लालकुआं में दोषियों के खिलाफ दी तहरीर