हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर बिल संशोधन कैंप का आयोजन, समाजसेवी विशाल वर्मा ने बताया महज खानापूर्ति

ख़बर शेयर करें

समाजसेवी विशाल वर्मा ने बताया जिलाधिकारी महोदय ललित मोहन रयाल जी के 18 जुलाई 2026 को ज्ञापन सौंपा था वार्ड नंबर 19 रामपुर रोड क्षेत्र मै स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं दोगुने एवं अधिकतम बिल आ रहे थे साथ ही जिलाधिकारी महोदय से निवेदन किया गया था जिलाधिकारी के निर्देश अनुसार उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिo द्वारा कैम्प का आयोजन किया जाए

पूर्व पार्षद प्रत्याशी अंजलि वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया वार्ड नंबर 19 रामपुर रोड के पर्वतीय मोहल्ले मै स्मार्ट मीटरों मैं दोगुने बिलों मै संशोधन के लिए कैम्प लगवाया गया 75 से 80 उपभोक्ताओं मै से मात्र तीन उपभोक्ताओं के संशोधन करने की बात सामने आई है

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल

1: विष्णुपुरी गली नंबर 10 दुर्गा मंदिर कमेटी का बिल 27241 रुपये,
2: विष्णुपुरी गली नंबर 10 उपभोक्ता का 20000 हजार रूपये
3: सावित्री कॉलोनी 22971 रुपए समेत इन बिलों मै संशोधन किया जायेगा किया

विशाल वर्मा ने बताया विद्युत विभाग द्वारा पुराने बिल एवं स्मार्ट मीटर लगने के बाद चैक करने के पर कई उपभोक्ताओं के 60 से 70, 80 यूनिट का फर्क मिला परंतु विद्युत विभाग द्वारा किसी भी उपभोक्ताओं के बिलों मै संशोधन नहीं किया गया साथ ही
75 से 80 बिलों की जाँच की गई जिसमें ज्यादा तर उपभोक्ताओं के बिलों मै 50,60,70, 80 से अधिक यूनिटो का फर्क आया है विभाग द्वारा संतुष्ट जवाब नहीं मिलने से क्षेत्र वासियों मै भारी आक्रोश है

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल

पूर्व पार्षद प्रत्याशी अंजलि वर्मा ने जानकारी देते हुये बताया स्मार्ट मीटर लगाने के बाद उपभोक्ताओं के पिछले बिलों के हिसाब से अधिकतम, दोगुने बिल आ रहे है उपभोक्ताओं को बिलों मै दुनिया भर के चार्ज 500 से 550 रुपए लिये जा रहे है बिल भुगतान न होने पर हर माह 150 से 200 रुपए पेनल्टी के नाम पर उपभोक्ताओं का मानसिक शोषण किया जा रहा है स्मार्ट मीटरों को लेकर प्रदर्शन खुलकर विरोध किया
समाजसेवी विशाल वर्मा एवं पूर्व पार्षद प्रत्याशी अंजलि वर्मा ने जानकारी दी क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर स्मार्ट मीटरों के बढ़ते बिलों को लेकर आंदोलन धरना प्रदर्शन करेंगे साथ ही माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से स्मार्ट मीटरों पर रोक लगाने एवं पुराने मीटर बहाल करने की मांग करी है