ग्रामीण विकास से संबंधित कार्यों का करेंगे सर्वे, पंतनगर यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं का दल पहुंचा हल्दूचौड़

ख़बर शेयर करें

पंतनगर कृषि विद्यालय अंतर्गत सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विकासखंड हल्द्वानी की दुम्का बंगर बच्ची धर्मा ग्राम सभा को ग्रामीण विकास में सहभागिता निभाने के उद्देश्य से सर्वे कार्य किया जा रहा है इसके तहत डॉक्टर अनुपमा पांडे तथा डॉक्टर मोनिका खोलिया के मार्गदर्शन में सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा ग्राम सभा दुम्का बंगर बच्ची धर्मा के दो गांव को चिन्हित किया गया है जिसमें गोपी पुरम तथा सिंघल फॉर्म शामिल है इस दौरान दो माह के लिए सप्ताह में तीन दिन विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा ग्रामीण महिलाओं युवाओं कास्तकारों से सीधा संवाद कर ग्राम विकास से संबंधित जानकारी जुटाई जाएगी जिसके तहत उनके परिवार के सदस्यों उनकी न्यूनतम आवश्यकता इत्यादि की जानकारी जुटाई जाएगी सरकार द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय कार्यक्रमों की भी जानकारी दी जाएगी इसके तहत 71 अपेक्षित लोगों को राष्ट्रीय कार्यक्रम की जानकारी देने के अलावा उद्यमिता प्रशिक्षण भी सुलभ कराया जाएगा ग्राम प्रधान रुक्मणी नेगी की अध्यक्षता में आज पंचायत भवन में सर्वे से पूर्व गोष्ठी का भी आयोजन किया गया यहां उप प्रधान धर्मेंद्र कुमार के अलावा समाजसेवी गिरीश चंद्र मिश्रा भी मौजूद रहे ग्राम प्रधान रुक्मणी नेगी ने समस्त ग्राम वासियों से अपील कर कहा है कि सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को ग्रामीण विकास से संबंधित जानकारी जुटाने में सहयोग प्रदान करें