भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन 28 को लालकुआं में
भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी का अधिवेशन 28 सितंबर को लालकुआं विधानसभा में होगा यह जानकारी देते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव जीवन चंद्र उप्रेती ने बताया कि 28 सितंबर को भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी के संस्थापक आइएएस स्वर्गीय धर्म सिंह रावत जी की जयंती है उनकी जयंती पर पार्टी हर वर्ष अधिवेशन मनाती है तथा आम सभा का भी आयोजन करती है उन्होंने बताया कि इससे पूर्व पार्टी का अधिवेशन दारूल सफा लखनऊ में होता रहा है लेकिन इस वर्ष इसे उत्तराखंड के लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में 28 सितंबर को यह आयोजन होगा उन्होंने बताया कि अधिवेशन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डीएस रावल उपाध्यक्ष दयाल सागर जोशी नानक चंद लोहिया राजेंद्र सिंह बिष्ट वीरेंद्र सिंह रावल आनंद सिंह बिष्ट विजय गौड़ दीपक जोशी समेत अनेक पदाधिकारी भी हिस्सा लेंगे यह आयोजन लालकुआं विधानसभा के हल्दूचौड़ क्षेत्र के मां वैष्णो बैंकट हॉल में सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित होगा प्रथम सत्र में भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी की बैठक होगी जिसमें आई ए एस स्वर्गीय धर्म सिंह रावत जी का भावपूर्ण स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी और पिछली कार्रवाई पर चर्चा की जाएगी अपराह्न 2:00 बजे के बाद आमसभा तथा सदस्यता अभियान होगा
सदगुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज का 75 वां पावन जन्मोत्सव ऋषिकुल हरिद्वार में धूमधाम से मनाया जाएगा