भारतीय वीर सैनिक स्कूल के इस छात्र का कल हल्द्वानी में होगा अभिनंदन

ख़बर शेयर करें

🎉 गौरवपूर्ण उपलब्धि 🎉

हमें अत्यंत हर्ष एवं गर्व के साथ यह सूचित करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि भारतीय वीर सैनिक स्कूल , दुर्गापालपुर परमा, मोटाहल्दू, हल्द्वानी के छात्र हर्ष कैड़ा (कक्षा 5) का चयन “शिक्षा की ओर स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2025-26” में हुआ है। 🌟 भारतीय वीर सैनिक स्कूल हल्दूचौड़ के प्रबंधक बसंत पांडे ने बताया कि

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं नगर के प्रतिष्ठित युवा व्यवसायी का नाम मतदाता सूची से हटाए जाने की साजिश का पर्दाफाश, गलत तथ्य देने पर होगा मानहानि का मुकदमा

हमारे विद्यालय के छात्र निरंतर विभिन्न शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं प्रतिभा आधारित कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता प्राप्त कर रहे हैं। विशेष गर्व की बात यह है कि हर्ष कैड़ा पिछले 3–4 वर्षों से लगातार इस प्रतिष्ठित “शिक्षा की ओर स्कॉलरशिप प्रोग्राम” में सफलता प्राप्त करते आ रहे हैं और इस वर्ष भी अपना उत्कृष्ट रिकॉर्ड कायम रखते हुए पुनः इस परीक्षा में चयनित होकर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। ✨

यह भी पढ़ें 👉  मानव उत्थान सेवा समिति ने राम मंदिर लालकुआं में किया सत्संग का आयोजन

यह सफलता छात्र की कठिन मेहनत, माता-पिता/ अभिभावकों के सहयोग एवं विद्यालय के श्रेष्ठ मार्गदर्शन का परिणाम है। विद्यालय परिवार हर्ष कैड़ा को इस उपलब्धि हेतु हार्दिक बधाई देता है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ करता है। 💐

*पुरस्कार समारोह
17 मई* 2026
🕙 समय – प्रातः 10:00 बजे
📍 स्थान – M.B.G.P.G . कॉलेज ऑडिटोरियम, हल्द्वानी

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल

हम आशा करते हैं कि हमारे छात्र भविष्य में भी इसी प्रकार निरंतर सफलता प्राप्त करते हुए विद्यालय का नाम रोशन करते रहेंगे तथा हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। 🌈
शुभकामनाओं के साथ
भारतीय वीर सैनिक स्कूल
दुर्गापालपुर परमा, मोटाहल्दू, हल्द्वानी

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad