आज का राशिफल

ख़बर शेयर करें

🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉
🌄सुप्रभातम🌄
🗓हरकीपेढ़ी आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशीफल🗓
🌻शुक्रवार, २९ मई २०२६🌻
सूर्योदय: 🌅 ०५:०४
सूर्यास्त: 🌄 १९:०८
चन्द्रोदय: 🌝 १७:३३
चन्द्रास्त: 🌜 २८:३२+
अयन 🌖 उत्तरायण
ऋतु: ☀️ग्रीष्म
शक सम्वत: 👉 १९४८ (पराभव)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८३ (रौद्र)
युगाब्द (कलि संवत) 👉 ५१२७
मास 👉 ज्येष्ठ (अधिक)
पक्ष 👉 शुक्ल
तिथि 👉 त्रयोदशी (०९:५० से चतुर्दशी)
नक्षत्र 👉 स्वाति (१०:३८ से विशाखा)
योग 👉 परिघ (२८:३६+ से शिव)
प्रथम करण 👉 तैतिल (०९:५० तक)
द्वितीय करण 👉 गर (२२:५२ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 वृषभ
चंद्र 🌟 तुला
मंगल 🌟 मेष (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व , मार्गी)
गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि 🌟 मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
राहु 🌟 कुम्भ
केतु 🌟 सिंह
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 ११:५८ से १२:५१
अमृत काल 👉 २७:३३+ से २९:१९+
रवि योग 👉 १०:३८ से २९:४१+
विजय मुहूर्त 👉 १४:३९ से १५:३३
गोधूलि मुहूर्त 👉 १९:०६ से १९:२७
सायाह्न सन्ध्या 👉 १९:०८ से २०:११
निशिता मुहूर्त 👉 २४:०३+ से २४:४५+
ब्रह्म मुहूर्त 👉 २८:१७+ से २८:५९+
राहुकाल 👉 १०:४४ से १२:२४
गुलिक काल 👉 ०७:२२ से ०९:०३
यमगण्ड 👉 १५:४६ से १७:२७
दुर्मुहूर्त 👉 ०८:२३ से ०९:१६
वर्ज्य 👉 १६:५२ से १८:३८
विडाल योग 👉 १०:३८ से २९:४१+
होमाहुति 👉 शनि (१०:३८ से चन्द्र)
दिशा शूल 👉 पश्चिम
राहु काल वास 👉 दक्षिण-पूर्व
अग्निवास 👉 पृथ्वी (०९:५० से आकाश)
चन्द्रवास 👉 पश्चिम
शिववास 👉 नन्दी पर (०९:५० से भौजन में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – चर २ – लाभ
३ – अमृत ४ – काल
५ – शुभ ६ – रोग
७ – उद्वेग ८ – चर
॥ रात्रि का चौघड़िया॥
१ – रोग २ – काल
३ – लाभ ४ – उद्वेग
५ – शुभ ६ – अमृत
७ – चर ८ – रोग
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
(पूर्व) जौ, राई का सेवन करके यात्रा करें
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अधिक ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी, पुरुषोत्तम मास का १३वां दिवस आदि
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज १०:३८ तक जन्मे शिशुओं के नाम स्वाति नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (रू, रे, रो) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय लग्न मुहूर्त
वृषभ – ०४:५४ से ०६:५२
मिथुन – ०६:५२ से ०९:०५
कर्क – ०९:०५ से ११:२२
सिंह – ११:२२ से १३:३३
कन्या – १३:३३ से १५:४४
तुला – १५:४४ से १७:५९
वृश्चिक – १७:५९ से २०:१५
धनु – २०:१५ से २२:२०
मकर – २२:२० से २४:०७+
कुम्भ – २४:०७+ से २५:३९+
मीन – २५:३९+ से २७:१०+
मेष – २७:१०+ से २८:५०+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०५:४१ से ०६:५२
मृत्यु पञ्चक – ०६:५२ से ०९:०५
अग्नि पञ्चक – ०९:०५ से ०९:५०
शुभ मुहूर्त – ०९:५० से १०:३८
रज पञ्चक – १०:३८ से ११:२२
शुभ मुहूर्त – ११:२२ से १३:३३
चोर पञ्चक – १३:३३ से १५:४४
शुभ मुहूर्त – १५:४४ से १७:५९
रोग पञ्चक – १७:५९ से २०:१५
शुभ मुहूर्त – २०:१५ से २२:२०
मृत्यु पञ्चक – २२:२० से २४:०७+
अग्नि पञ्चक – २४:०७+ से २५:३९+
शुभ मुहूर्त – २५:३९+ से २७:१०+
मृत्यु पञ्चक – २७:१०+ से २८:५०+
अग्नि पञ्चक – २८:५०+ से २९:४१+
आज का सुविचार
⛳🔱😊🙏🏻⚜️🕉️
अगर परामर्श शकुनि की चालों से और मंथरा की बातों से ली जाएगी,तो रिश्तों में महाभारत और जीवन में वनवास तय ही समझिए।😊🙏🏻✅
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ):- आज प्यार आपके रिश्ते में नई मिठास घोल सकता है। जीवनसाथी के साथ बिताए गए पल दिल को सुकून देंगे और रिश्ते में अपनापन और गहराई बढ़ेगी। कारोबार में थोड़ी हलचल और उतार-चढ़ाव रह सकते हैं, लेकिन समझदारी से लिए गए फैसले आपको संभाल लेंगे। पैसों को लेकर आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होगा। अगर किसी का उधार बाकी है, तो आज उसकी याद दिलाई जा सकती है। आसपास के लोगों की असली नीयत पहचानकर चलेंगे, तो दिन ज्यादा शांत और सुखद रहेगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो):- आज किस्मत आपके दरवाजे पर खुशियों की दस्तक दे सकती है। व्यापार में कोई बड़ा सौदा आपके हाथ लग सकता है और मेहनत का शानदार परिणाम देखने को मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपको घर या प्रॉपर्टी से जुड़ा सपना पूरा करने में मदद करेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को पूरी लगन से निभाएंगे और लोग आपकी तारीफ करेंगे। सामाजिक कार्यों में भाग लेने से आपकी पहचान और सम्मान दोनों बढ़ेंगे। लंबे समय से रुका कोई काम पूरा होकर मन को गहरी राहत देगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा):- आज आपकी प्रतिभा लोगों को प्रभावित करने वाली है। कार्यक्षेत्र में आपकी रचनात्मक सोच और नए आइडिया सबका ध्यान खींचेंगे। कला, लेखन या क्रिएटिव कामों में आपका मन खूब लगेगा। घर में किसी खास मेहमान के आने से माहौल में रौनक बढ़ेगी। हालांकि किसी सहयोगी की बात दिल को चुभ सकती है, लेकिन धैर्य बनाए रखें। यात्रा के दौरान मिली कोई जानकारी भविष्य में बड़ा फायदा दे सकती है। विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना देखने वालों के लिए अच्छे संकेत बन रहे हैं।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो):- आज मन थोड़ा उलझा और बेचैन रह सकता है। पैसों से जुड़ा कोई फैसला जल्दबाजी में लेना नुकसान दे सकता है, इसलिए सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। परिवार में छोटी-मोटी बहस तनाव बढ़ा सकती है, लेकिन बातचीत से हर बात सुलझ सकती है। मां से किया गया कोई वादा आज आप पूरा करेंगे, जिससे मन को सुकून मिलेगा। सरकारी कामों में अटकी हुई फाइल आगे बढ़ सकती है। मन में कुछ नया शुरू करने की इच्छा भी आज जोर पकड़ सकती है।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे):- आज आपका आत्मविश्वास और ऊर्जा दोनों चरम पर रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को उनके काम के लिए तारीफ और सम्मान मिल सकता है। निवेश के लिए दिन अच्छा है, खासकर शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को लाभ मिलने के संकेत हैं। आप अपने हर काम को समय पर पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात पुरानी यादों को ताजा कर देगी। परिवार के साथ बिताया समय रिश्तों में आई दूरी को कम करने में मदद करेगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो):- आज आपको हर फैसला बहुत सोच-समझकर लेना होगा। साझेदारी में काम कर रहे लोगों को अतिरिक्त सतर्कता की जरूरत है। लंबे समय से रुका हुआ कोई काम पूरा होकर राहत देगा। सेहत को हल्के में लेना ठीक नहीं रहेगा। जरूरी दस्तावेजों और कागजों को संभालकर रखें, क्योंकि लापरवाही नुकसान करा सकती है। पैसों या लेन-देन से जुड़ा पुराना मामला सुलझने के संकेत दे रहा है।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते):- आज आपकी समझदारी और निर्णय लेने की क्षमता आपको दूसरों से आगे रखेगी। आमदनी बढ़ाने के नए रास्ते नजर आएंगे, लेकिन धन से जुड़ा कोई मामला मन को थोड़ा परेशान कर सकता है। पुरानी किसी गलती का सच सामने आ सकता है, इसलिए संभलकर रहें। विदेश में पढ़ाई या करियर बनाने का सपना देखने वालों को शानदार अवसर मिल सकते हैं। अपने काम खुद संभालें, क्योंकि दूसरों पर भरोसा करना परेशानी बढ़ा सकता है। संतान की सफलता आपका दिल गर्व से भर देगी।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू):- आज समाज में आपका मान-सम्मान और रुतबा बढ़ने वाला है। घर में किसी धार्मिक आयोजन या पूजा-पाठ की योजना बन सकती है। लगातार मेहनत के कारण शरीर थका हुआ महसूस कर सकता है। आपका मनमौजी स्वभाव कभी-कभी आपको मुश्किल में डाल सकता है, इसलिए संतुलन बनाए रखें। जरूरी बातें और निजी जानकारी किसी से साझा करने से बचें। अगर परिवार के सामने आपकी कोई गलती उजागर हो जाए, तो विनम्रता से उसे स्वीकार करना ही रिश्तों को मजबूत बनाएगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे):- आज आपके भीतर जोश और उत्साह भरपूर रहेगा। हर काम में मन लगेगा और नई शुरुआत करने का उत्साह भी बना रहेगा, खासकर प्रेम संबंधों में। सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी जरूरी है, इसलिए योग और व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। पारिवारिक मामलों को बातचीत से सुलझाने की कोशिश करें। यात्रा के दौरान मिली कोई खास जानकारी आगे चलकर आपके लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकती है।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी):- आज आपको धैर्य और समझदारी के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है। पुरानी बीमारी अगर दोबारा परेशान कर रही है, तो उसे नजरअंदाज न करें। परिवार और काम के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। हर फैसला सोच-समझकर लें, क्योंकि जल्दबाजी में उठाया गया कदम बाद में पछतावा दे सकता है। शांत रहकर काम करेंगे, तो मुश्किलें भी आसानी से संभल जाएंगी।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा):- आज सामाजिक क्षेत्र में आपकी पहचान और प्रभाव बढ़ सकता है। लोग आपके काम और विचारों की सराहना करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और मन में आत्मविश्वास बना रहेगा। प्रेम संबंधों में चल रही दूरियां कम होंगी और रिश्तों में समझ बढ़ेगी। दूसरों के मामलों में जरूरत से ज्यादा दखल देने से बचें। अगर दिल में किसी के लिए प्यार है, तो आज अपनी भावनाएं जाहिर करने का सही समय हो सकता है। भगवान की भक्ति में मन लगेगा, हालांकि कुछ जरूरी खर्च थोड़ी चिंता बढ़ा सकते हैं।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची):- आज सेहत आपका पूरा साथ देगी और आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मजबूत होगा, जिससे रिश्ते में अपनापन बढ़ेगा। नौकरी में आ रही किसी समस्या का हल किसी जूनियर या सहयोगी की मदद से निकल सकता है। किस्मत आज आपके पक्ष में रहेगी, इसलिए कई काम आसानी से पूरे होते नजर आएंगे। मन में संतोष और शांति बनी रहेगी, जिससे पूरा दिन सकारात्मक महसूस होगा।
🙏आचार्य बहुगुणा 🙏