जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर शोक की लहर
जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में जबरदस्त शोक की लहर व्याप्त है बड़ी संख्या में लोगों ने बिठोरिया नंबर एक निकट रेनबो स्कूल हल्द्वानी स्थित उनके आवास पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की गिरजा शंकर जोशी अपने पीछे पत्नी बेटे व बेटी को रोता विलखता छोड़ गए हैं गिरजा शंकर जोशी के निधन का समाचार मिलते ही लोग स्तब्ध हैं हर कोई उनके मधुर व्यवहार शालीनता की बात कहता सुनाई दिया विधायक बंशीधर भगत वरिष्ठ पत्रकार कैलाश जोशी शैलेंद्र सिंह भुवन रुवाली पंकज पांडे के अलावा हल्द्वानी मीडिया सेंटर के समस्त स्टाफ, समेत बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचे हैं पवित्र चित्रशिला घाट रानी बाग में कल उनका अंत्येष्टि संस्कार किया जाएगा