युग ऋषि के अनमोल विचार: यज्ञ और हमारा स्वास्थ्य
🌴 १० नवम्बर २०२६ मंगलवार 🌴
कार्तिक शुक्लपक्ष प्रतिपदा २०८३
➖➖➖➖‼️➖➖➖➖
‼️ऋषि चिंतन ‼️
➖➖➖➖‼️➖➖➖➖
❗”यज्ञ” और हमारा “स्वास्थ्य”❗
➖➖➖➖‼️ ➖➖➖➖
👉 चिकित्सा जितनी “स्थूल” होती है, उतना ही कम प्रभाव डालती है। चूर्ण, चटनी, अवलेह आदि के रूप में ली हुई दवा पहले पेट में जाती है, वहाँ पचती है, तब रक्त बनकर समस्त शरीर में फैलती और अपना असर दिखाती है। यदि पाचन न हुआ तो वह दवा मल मार्ग से निकल जाती है और अपना असर नहीं दिखाती। जिनकी पाचनशक्ति ठीक नहीं होती उन्हें ‘पुष्टई के पाक’ कुछ भी फायदा नहीं करते, क्योंकि दवाएँ बिना पचे मलद्वारा बाहर निकल जाती है। ऐसी दशा में पतली पानी के रूप में तैयार की हुई दवाएँ अधिक काम करती हैं क्योंकि “फल” आहार की अपेक्षा जल जल्दी पच जाता है। इंजेक्शन द्वारा खून में मिलाई हुई दवाएँ और भी जल्दी शरीर में फैल जाती हैं। “हवा” का नंबर इससे भी ऊँचा है। वायु द्वारा सांस के साथ शरीर में पहुंचाई गई दवा बहुत जल्द असर करती है। जुकाम जैसे रोगों में सूँघने की दवाएँ दी जाती हैं। क्लोरोफार्म सुधाने से जितनी जल्दी बेहोशी आती है. उतनी जल्दी खाने से नहीं आ सकती।
👉 इन सब बातों का ध्यान रखते हुए भारतीय ऋऋषि-मुनियों ने “यज्ञ-हवन” की बड़ी ही सुंदर वैज्ञानिक विधि का आविष्कार किया है। हवन में जलाई हुई औषधियाँ नष्ट नहीं होतीं वरन सूक्ष्म रूप धारण करके अनेक गुनी प्रभावशाली हो जाती हैं और अनेकों को आरोग्य प्रदान करती हैं। लाल मिर्च के एक टुकड़े को जब आग में डाला जाता है तो वह सूक्ष्म होकर हवा में मिलकर चारों ओर फैलता है और दूर तक बैठे हुए लोगों को खाँसी आने लगती है। इससे प्रकट है कि “जलने” पर कोई वस्तु नष्ट नहीं होती, वरन् सूक्ष्म होकर वायु में मिल जाती है और उस वायु के संपर्क में आने वालों पर उस वायु का असर पड़ता है। हवन के धार्मिक रूप को छोड़ दें तो भी अग्निहोत्र की रोग निवारण संबंधी महत्ता स्वीकार करनी पड़ती है।
👉 बाजार में कृमिनाशक फिनाइल की भाँति की एक अंगरेजी दवा फार्मेलिन मिलती है। इससे बीमारियों के कीड़े नष्ट हो जाते हैं। यह दवा फार्मिका आलाडी हाइड गैस से बनती है। फ्रांस के सुप्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉक्टर “ट्रिले” ने बताया है कि उपरोक्त गैस लकड़ियाँ जलाने या खांड जलाने से उत्पन्न होती है। जो काम बहुत कीमत खरच करने पर फार्मेलिन जैसी दवाओं से होता है, वह कार्य अग्निहोत्र द्वारा अधिक उत्तमता से हो जाता है। दवा तो वहीं असर करती है, जहाँ छिड़की जाती है पर “अग्निहोत्र” द्वारा तो वह कार्य वायु द्वारा बड़े पैमाने पर हो जाता है। इस दृष्टि से “हवन” को वायु चिकित्सा कहें तो कुछ अनुचित न होगा।
👉 हवन जहाँ एक धार्मिक कृत्य है, वहाँ वह मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य प्रदान करने वाला भी है। यज्ञ में लोक-कल्याण के लिए समष्टि आत्मा-परमात्मा की उपासना के लिए अपनी वस्तुओं का त्याग-समर्पण, होम करने से परमार्थ, त्याग, उदारता एवं पवित्रता की मनोभावनाएँ उत्पन्न होती हैं। ऐसी भावनाओं का उदय होना अनेक प्रकार के मानसिक रोगों को निर्मूल करने के लिए सर्वश्रेष्ठ उपचार है। ‘डाया कार्बन गैस’ बढ़ने से वर्षा की अधिकता द्वारा संसार की समृद्धि बढ़ती और आब-हवा शुद्ध होती है। “स्वस्थता” प्रदान करने वाली और रोगनाशक औषधियाँ अग्नि की सहायता से सूक्ष्म रूप धारण करके शरीर में व्याप्त हो जाती हैं और निरोगता की स्थापना में बड़ा महत्त्वपूर्ण कार्य करती हैं। फेंफड़े और मस्तिष्क के रोगों के लिए तो हवन द्वारा पहुँची हुई औषधि मिश्रित वायु बहुत ही हितकर सिद्ध होती है।
➖➖➖➖‼️➖➖➖➖
प्रकृति का अनुसरण Code GP-08 पृष्ठ १८
🍁।।पं श्रीराम शर्मा आचार्य।।🍁
➖➖➖➖‼️➖➖➖➖


सांसद अजय भट्ट ने दीं दीपोत्सव की शुभकामनाएं