Advertisement

नगर पंचायत बोर्ड मीटिंग में 35 प्रस्तावों पर लगी मुहर

ख़बर शेयर करें

नगर पंचायत कार्यालय में आज अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया बैठक में सभी सभासदों के अलावा अधिशासी अधिकारी एवं नगर पंचायत के अधिकारी कर्मचारियों ने हिस्सा लिया बैठक में सर्वसम्मति से नगर के विकास को तीव्र गति देने का निर्णय लिया गया इसके अलावा अब तक कराए गए विकास कार्यों पर चर्चा के साथ-साथ आगामी विकास योजनाओं पर भी प्रकाश डाला गया बैठक में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु 35 प्रस्ताव रखे गए जिन्हें चर्चा के बाद सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी के अलावा अधिशासी अधिकारी ईश्वर सिंह रावत सभासद धन सिंह बिष्ट हेमंत पांडे योगेश उपाध्याय सुरेश शाह भुवन पांडे विनोद श्रीवास्तव दीपा पांडे गौरव कपूर के अलावा नगर पंचायत के सोनू भारती कमित भंडारी गोपाल खत्री समेत अनेकों मौजूद रहे