सर्दी से राहत : गौला मजदूरों को बांटे 600 कंबल

ख़बर शेयर करें

जिलाधिकारी नैनीताल श्री ललित मोहन रयाल द्वारा जनपद में खनन गतिविधियों में कार्यरत श्रमिकों के कल्याण हेतु स्वीकृत निधि के अनुपालन में आज गोरा पड़ाव खनन गेट में कल्याणकारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत मा.विधायक लालकुआं डॉक्टर मोहन सिंह बिष्ट, उप जिलाधिकारी हल्द्वानी राहुल शाह, डीएलएम वन निगम हल्द्वानी धीरेश बिष्ट तथा जिला खनन अधिकारी नवीन सिंह की उपस्थिति में गोरा पड़ाव खनन गेट पर खनन कार्यों में संलग्न 600 से अधिक श्रमिकों को शीत ऋतु से बचाव हेतु कंबलों का वितरण किया गया।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा श्रमिकों के सामाजिक एवं आर्थिक कल्याण हेतु शासन एवं जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता को दोहराया गया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के कल्याणकारी कार्यक्रमों को निरंतर जारी रहेगा ।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad