सदगुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज का 75 वां पावन जन्मोत्सव ऋषिकुल हरिद्वार में धूमधाम से मनाया जाएगा
अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक संत मानव धर्म के प्रणेता सदगुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज का 75 वां पावन जन्मोत्सव ऋषिकुल हरिद्वार में धूमधाम से मनाया जाएगा इसको लेकर के 20 व 21 सितंबर को ऋषिकुल हरिद्वार के मैदान में विराट भव्य कार्यक्रम की जोरदार तैयारी चल रही है सदगुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज के 75 वें पावन जन्मोत्सव पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत केंद्र सरकार के अनेक कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री विधायक समेत अनेक राजनीतिक हस्तियां शामिल होंगी इसके अलावा विदेशों से भी करीब 400 अनुयाई इस समारोह के साक्षी बनेंगे मानव उत्थान सेवा समिति के राष्ट्रीय संगठन सचिव एवं जन्मोत्सव के आयोजक मंडल में शामिल महात्मा सत्यबोधानंद जी ने बताया कि प्रेम नगर आश्रम के अलावा ऋषिकुल मैदान को पूरी तरह से भव्य तरीके सजा दिया गया है अब तक 15000 से ज्यादा श्रद्धालु पहुंच चुके हैं जिनके भोजन आवास गाड़ी पार्किंग प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा आदि की सेवाएं की जा चुकी है जगह-जगह मानव सेवादल के कार्यकर्ता तैनात हैं तथा बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को उचित मार्गदर्शन दे रहे हैं उन्होंने बताया कि 19 तारीख की शाम तक लगभग 25000 लोगों के पहुंचने की संभावना है 20 और 21 सितंबर को दो दिवसीय महोत्सव रखा गया है उन्होंने बताया कि 21 सितंबर 1951 को देवभूमि उत्तराखंड में जन्मे सदगुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज के 75 में पावन जन्मोत्सव मनाने के लिए श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह बना हुआ है उन्होंने कहा कि लगभग 15 दिन पूर्व से मानव उत्थान सेवा समिति के सैकड़ो कार्यकर्ताओं द्वारा तमाम व्यवस्थाएं बनाने में अथक परिश्रम किया जा रहा है
राधाष्टमी पर्व आज, जानिए इसका पौराणिक महत्व
मां नंदा सुनंदा महोत्सव के बीच निकली भव्य शोभायात्रा
मासूम बच्चियों को करता है परेशान पुलिस को दी तहरीर