Advertisement

भाजपा नेता देवेंद्र बिष्ट की सराहनीय पहल, हल्दूचौड़ मां काली मंदिर के सौंदर्यीकरण का कार्य प्रगति पर

ख़बर शेयर करें

भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री देवेंद्र बिष्ट की पहल रंग ला रही है इसके तहत पर्यटन विभाग द्वारा स्वीकृत कराए गए ₹300000 के लागत से हल्दूचौड़ दौलिया ग्राम सभा अंतर्गत प्राचीन हाटकाली मंदिर के सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है आज ग्राम वासियों ने देवेंद्र बिष्ट का आभार व्यक्त करते हुए उनका स्वागत किया उल्लेखनीय है कि पूर्व सांसद प्रतिनिधि तथा दिशा के पूर्व डायरेक्टर देवेंद्र सिंह देबू भाई द्वारा सांसद अजय भट्ट जी के दिशा निर्देशन में अनेक विकास कार्य के तहत स्कूल मंदिर आदि के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किए गए हैं इसके अलावा अनेक मार्ग निर्माण में भी उनकी सराहनीय भूमिका रही है इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व ग्राम प्रधान हरीश बिरखानी समाजसेवी कैलाश बिरखानी कराटे कोच त्रिलोचन कवडवाल समेत अनेक सम्मानित लोग मौजूद रहे इधर देवेंद्र सिंह बिष्ट द्वारा समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से विकास कार्यों की दिशा में मिल रहे निरंतर सहयोग पर सांसद अजय भट्ट का आभार व्यक्त किया है

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad