Advertisement

हल्दूचौड़ में श्रीमद भागवत कथा का भव्य आयोजन, प्रख्यात कथा वाचक दुर्गा दत्त त्रिपाठी ने किया अनेक प्रसंगों का सुंदर वर्णन

ख़बर शेयर करें

हल्दूचौड़ के प्रगति विहार दौलिया स्थित दिनेश चंद जोशी जी के आवास पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन प्रख्यात कथा वाचक दुर्गा दत्त त्रिपाठी ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के भावार्थ को समझना चाहिए क्योंकि जब भावार्थ समझ में आएगा तो व्यक्ति परमार्थ के मार्ग पर चलेगा उन्होंने आज भीष्म पितामह का नश्वर शरीर को त्यागने से पूर्व गोविंद माधव की स्तुति करना श्री हरि नारायण द्वारा ब्रह्मा को चतुर्थ श्लोकी भागवत का उपदेश देना शौनक आदि ऋषियों का सूत जी से भागवत कथा के महत्व को जानना तथा सुकदेव द्वारा राजा परीक्षित की जिज्ञासा के समाधान के संदर्भ में सत्संग करना जैसे अनेक प्रसंगों का वर्णन किया

इस अवसर पर उन्होंने सनातन पद्धति के द्वारा पूजा अर्चना करने की सही विधि भी कथा पंडाल में उपस्थित श्रद्धालुओं को बताई उन्होंने विल्व पत्र एवं तुलसी दल को तोड़ने के नियम भी बताएं कथावाचक ने श्रीमद् भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जहां-जहां इस कथा का आयोजन होता है उस स्थान पर कलिकाल के दुष्प्रभाव समाप्त हो जाते हैं इस अवसर पर प्रकाश चंद्र जोशी गिरीश चंद्र जोशी हरीश जोशी खीमानंद पांडे कैलाश भट्ट रमेश चंद्र पांडे शंभू दत्त नैनवाल समेत अनेकों श्रद्धालु मौजूद रहे

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad